✕

होम / बिजनेस / नए साल के दूसरे दिन भी मार्केट में दिखी अच्छी तेजी, जानिए आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

नए साल के दूसरे दिन भी मार्केट में दिखी अच्छी तेजी, जानिए आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

नए साल के पहले दो दिनों में बाजार में अच्छी मजबूती देखने को मिली है. भारी शॉर्ट कवरिंग के कारण सेंसेक्स ने 80 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को छू लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नए साल 2025 के दूसरे दिन 2 जनवरी को मार्केट ने मजबूत मोमेंटम जारी रखा. गुरुवार को सभी सेक्टरों में खरीदारी के बीच भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुआ और निफ्टी 24,200 के आसपास चला गया. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,436.30 अंक या 1.83 फीसदी बढ़कर 79,943.71 पर और निफ्टी 445.75 अंक या 1.88 फीसदी बढ़कर 24,188.65 पर बंद हुआ. कल लगभग 2312 शेयरों में तेजी आई, 1496 शेयरों में गिरावट आई और 108 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. 

निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त बजाज फिनसर्व, आयशर मोटर्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, श्रीराम फाइनेंस में रही. जबकि सबसे ज्यादा नुकसान में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और सन फार्मा रहे. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में एक-एक फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए. जिसमें ऑटो इंडेक्स में 3.5 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Sundaram Finance, Eicher Motors, Bajaj Finserv, Chola Financial Holdings, Chola Investment Finance, CreditAccess Grameen और Century Ply शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Petronet LNG, V-Guard, Suzlon Energy, Crisil, KFIN Technologies, Endurance Technologies और Balrampur Chini Mills. के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 3 जनवरी 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Hindustan Zinc, Biocon, Balkrishna Paper Mills, DMart, Varun Beverages, Axiscades Technologies, NHPC Ltd, Pricol, Hero MotoCorp, Bank Of Maharashtra, Wockhardt, Rites Ltd जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स शेयर बाजार शेयर मार्केट
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago