✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में कल छाई रही बहार, जानें आज कैसी रहेगी मार्केट की चाल?

शेयर बाजार में कल छाई रही बहार, जानें आज कैसी रहेगी मार्केट की चाल?

दलाल स्‍ट्रीट पर सोमवार को बंपर तेजी देखने को मिली थी. BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1005.84 अंक चढ़कर 80218.37 अंक पर पहुंचा था. वहीं, NSE का निफ्टी 289.15 अंक बढ़कर 24328.50 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार कल यानि 28 अप्रैल को मजबूत रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,300 पर पहुंच गया. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,005.84 अंक या 1.27 प्रतिशत बढ़कर 80,218.37 पर और निफ्टी 289.15 अंक या 1.20 प्रतिशत बढ़कर 24,328.50 पर बंद हुआ. लगभग 1877 शेयरों में तेजी आई, 1961 शेयरों में गिरावट आई और 179 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो आईटी को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. जिनमें मेटल, रियल्टी, तेल एवं गैस, फार्मा, पीएसयू बैंक 1-3 प्रतिशत तक चढ़े.

निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील के टॉप गेनर रहे. जबकि श्रीराम फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल सबसे ज्यादा नुकसान में रहे. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 प्रतिशत की बढ़त हुई.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें RBL Bank, GRSE, Sonata Software, Data Patterns (India), Cochin Shipyard, Caplin Point और Kaynes Technology शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Tejas Networks, Shriram Finance, Sterling & Wilson Solar, Ramkrishna Forgings, Cholamandalam Financial Holdings, Quess Corp और Five-Star Business Finance के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 29 अप्रैल 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Nippon Life, Go Digit, Greenply Industries, CSB Bank, Adani Total, UCO Bank, PNB Housing, Firstsource, Kirloskar Electric, Oberoi Reality, Aurobindo Pharma, Castrol India, KFin Technologies जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 minutes ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

55 minutes ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

2 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

2 hours ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

2 hours ago

बड़ी खबरें