✕

होम / बिजनेस / विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट, 1.88 अरब डॉलर घटकर 623.983 अरब डॉलर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट, 1.88 अरब डॉलर घटकर 623.983 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में लगातार 7वें हफ्ते में गिरावट देखने को मिली है. लगातार 7 हफ्तों में फॉरेक्स रिजर्व में 34.11 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि 17 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 623.983 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया. इससे पहले रिजर्व बैंक ने कहा था कि 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.714 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 625.871 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है.

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रूख पिछले कुछ हफ्तों से जारी है. इस गिरावट के पीछे वजह रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में आरबीआई का हस्तक्षेप करना और इसके साथ-साथ भारतीय करेंसी के वैल्यू में गिरावट भी है. सितंबर के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. 

फॉरेन करेंसी एसेट्स भी घटा

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (Foreign Currency Asset) में तगड़ी कमी हुई है. 17 जनवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में 2.878 बिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब अपना एफसीए भंडार घट कर 533.133 बिलियन डॉलर का रह गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

विदेशी मुद्रा भंडार क्यों जरूरी

विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि जब हम दूसरे देश से किसी वस्तु का आयात कराते हैं, तो भुगतान के लिए हमें उस देश की करेंसी की जरूरत पड़ती है. विदेशी मुद्रा भंडार कम होने से देश की अर्थव्यवस्था भी कमजोर होने लगती है क्योंकि इससे खरीदारी के बिल का भुगतान करने में परेशानी आती है. जब डॉलर के मुकाबले किसी देश की मुद्रा कमजोर होने लगती है, तो वह देश अपनी करेंसी को संभालने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार से खर्च करने लगता है. अधिकतर देश विदेशी मुद्रा भंडार में डॉलर को ज्रूादा रखना पसंद करते हैं क्योंकि अधिकतर ट्रेडिंग इसी में होती है.

गोल्ड रिजर्व और एसडीआर में हुई बढ़ोतरी

बीते सप्ताह अपना गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी है। रिजर्व बैंक के मुताबिक 17 जनवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में 1.063 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर 68.947 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली बढ़ोतरी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 1 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. अब यह बढ़ कर 17.782 बिलियन डॉलर का हो गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 74 मिलियन डॉलर की गिरावट आ हुई है. अब यह घट कर 4.122 बिलियन डॉलर रह गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

8 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

9 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

9 hours ago