✕

होम / बिजनेस / हवाई किराए में आ सकती है कमी, जानते हैं क्‍या है इसकी बड़ी वजह? 

हवाई किराए में आ सकती है कमी, जानते हैं क्‍या है इसकी बड़ी वजह? 

हवाई किरायों को लेकर जानकारों का मानना है कि आने वाले महीनों में डिमांड में कमी दिख रही है. यही वजह है कि एयरलाइंस ने डिस्‍काउंट देना शुरू कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हर महीने जारी होने वाली एटीएफ की कीमतों में भले ही कुछ समय से कमी देखने को मिल रही हो लेकिन अभी तक एयरफेयर में कमी देखने को नहीं मिली है. लेकिन एविएशन सेक्‍टर के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में मांग में कमी के कारण एयर फेयर में कमी देखने को मिल सकती है. हवाई टिकटों की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक की कमी देखने को मिल सकती है. 

जानते हैं आखिर क्‍या है इस कमी की वजह
हवाई किराए में कमी की वजह या तो एटीएफ में कमी होती है लेकिन इस बार डिमांड में कमी देखी जा रही है. इस बार टिकट के दामों में कमी होने की ये वजह मानी जा रही है. दरअसल एयरलाइंस अपनी डिमांड मीट करने के लिए हर महीने लगभग 10 विमानों की डिलीवरी लेती है, मौसमी कारकों के कारण यात्रा की मांग में गिरावट आने की उम्‍मीद है. 

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे ये स्‍कीम अगले 4 सालों में दे सकती है 2 लाख नौकरी और 4 ट्रिलियन का निवेश

जुलाई या अगस्‍त में हो सकती है गिरावट 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि इंडिगो ने जुलाई और अगस्‍त के लिए अग्रिम बुकिंग में गिरावट देखी है, जो साफ दिखाई दे रहा है. हालांकि इस गिरावट को देखते हुए विमान कंपनियों ने डिस्‍काउंट का ऐलान करना शुरू कर दिया है. इंडिगो ने जुलाई और अगस्‍त में बुकिंग बढ़ाने के लिए घरेलू और अंतराष्‍र्ट्रीय दोनों उड़ानों पर छूट की घोषणा पहले ही कर दी है. इसी तरह विस्‍तारा ने भी डिस्‍काउंट की घोषणा करते हुए 1999 रुपये में एक तरफा घरेलू किराए की पेशकश की है. जबकि टाटा की ही दूसरी कंपनी एयर इंडिया ने यही पेशकश 1177 रुपये में की है. वहीं एयर इंडिया ने एकतरफा किराए की घोषणा 2449 रुपये में की है. 

भविष्‍य में कीमतें स्थिर रहने की संभावना 
इस फील्‍ड के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतें स्थिर रहने का अनुमान है. भारतीय एविएशन सेक्‍टर में विमानों के किराए में महामारी के बाद इजाफा हुआ था उसे अब सामान्‍य कर दिया गया है और आगे चलकर अब कीमतें सीमित दायरे में रहने की संभावना है और अगर प्रतिस्‍पर्धा बढ़ी तो इसमें और कमी आ सकती है. जानकारों का ये भी कहना है कि घरेलू एयरलाइंस घरेलू बाजार में ज्‍यादा हिस्‍सेदारी लेना चाहती हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 hours ago