होम / बिजनेस / भारत के पासपोर्ट की ताकत में हुआ इतना इजाफा, सबसे खराब है ये देश
भारत के पासपोर्ट की ताकत में हुआ इतना इजाफा, सबसे खराब है ये देश
उनमें पाकिस्तानी मालदीव, मॉरिटानिया, गिनी-बिसाऊ, केन्या, कंबोडिया, केप वर्डे, सहित कुछ देश ऐसे हैं जिनसे 27 देशों में ऑन बोर्ड वीजा लिया जा सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
दुनिया भर के देशों के पासपोर्ट की ताकत को लेकर एक बार फिर Henley Passport Index की रिपोर्ट सामने आई है. ये रिपोर्ट बता रही है कि भारत के पासपोर्ट की ताकत में 3 अंकों का इजाफा हुआ है. भारत का पासपोर्ट 80 वें स्थान पर है, जबकि सबसे खराब पासपोर्ट वाला देश भारत का पड़ोसी पाकिस्तान है. इस सर्वे में पासपोर्ट की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया गया है कि आप उससे कितने देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं.
क्या कहती है Henley Passport Index की रिपोर्ट?
Henley Passport Index की रिपोर्ट कहती है कि अगर आपके पास भारत का पासपोर्ट है तो आप 62 देशों में बिना वीजा के सफर कर सकते हैं. इंडियन जिन देशों में बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं उनमें भूटान, बिटिश वर्जिन आईलैंड, थाईलैंड, जॉर्डन, मलेशिया, बारबाडोस, मालदीव, श्रीलंका, मारिशियस और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं. भारतीयों को जो देश ऑन अराइवल वीजा देते हैं उनमें कंबोडिया, इंडोनेशिया, सिएरा लियोन, लाओस, मालदीव, म्यांमार, ईरान, गैबॉन, मेडागास्कर, सेशेल्स, मॉरिटानिया, मोजाम्बिक, बोलीविया, बुरुंडी, केप वर्डे द्वीप, कोमोरो द्वीप, जिबूती, सोमालिया, समोआ, तंजानिया और जिम्बाब्वे में जाने पर वीजा मिल सकता है. भारत के पासपोर्ट में 3 अंको का इजाफा हुआ है.
ये हैं दुनिया के टॉप पासपोर्ट देश
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 के इस सूची में जो देश टॉप पर हैं उनमें इटली, जापान, सिंगापुर, फ्रांस, जर्मनी, और स्पेन थे. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के आंकड़ें बता रहे हैं कि जापान और सिंगापुर इस सूची में टॉप पर बनबने हुए हैं. ये देश पिछले पांच वर्षों से शीर्ष स्थान पर है. जिन लोगों के पास इन देशों का पासपोर्ट है वो 194 देशों की यात्रा कर सकते हैं. जबकि ऑस्ट्रिया, ऑयरलैंड, डेनमार्क और नीदरलैंड ऐसे देश हैं जो 192 देशों में एक्सेस रखते हैं और ये तीसरे नंबर पर हैं. यूनाइटेड किंगडम की रैंकिंग में भी 2 नंबरो का इजाफा हुआ है और वो चौथे स्थान पर पहुंच चुका है. बिटिश पासपोर्ट वाले लोग 192 देशों में जा सकते हैं.
सबसे आखिरी में हैं ये देश
इस सूची में जो देश आखिरी में हैं उनमें पाकिस्तानी मालदीव, मॉरिटानिया, मोजाम्बिक, म्यांमार अजरबैजान, इथियोपिया, गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, केन्या, कंबोडिया, केप वर्डे, कोमोरोस, जिबूती, लेसोथो, सेशेल्स, सोमालिया तिमोर-लेस्ते, टोगो, तुर्की, तुवालु और युगांडा, पलाऊ, रवांडा, समोआ, मेडागास्कर, मलेशिया, सहित 27 देशों के लिए ई-वीजा आगमन पर प्राप्त किया जा सकता है. पाकिस्तान के बाद इराक, सीरिया और अफगानिस्तान का स्थान था. जहां इराकी पासपोर्ट वाले लोगों को 31 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच प्राप्त है, वहीं सीरियाई और अफगानी पासपोर्ट वाले लोगों को क्रमशः 29 और 28 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच प्राप्त है.
ये भी पढ़ें: मनीष प्रभात बने इस देश के राजनयिक, जिसके साथ ग्रीन एनर्जी पर भारत कर रहा है काम
टैग्स