✕

होम / बिजनेस / FPI की सेलिंग पर नहीं लग रहा ब्रेक, जनवरी में अब तक निकाले 64,156 करोड़ रुपये

FPI की सेलिंग पर नहीं लग रहा ब्रेक, जनवरी में अब तक निकाले 64,156 करोड़ रुपये

विदेशी निवेशकों यानी एफपीआई ने इस महीने 24 जनवरी तक भारतीय इक्विटी से 64,156 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. 2 जनवरी को छोड़कर उन्होंने इस महीने के सभी दिनों में बिकवाली की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार से एफपीआई के द्वारा निवेश निकालने का सिलसिला लगातार जारी है. डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड्स यील्ड में बढ़ोतरी के साथ साथ घरेलू कंपनियों के तिमाही नतीजों में कमजोरी के संकेतों को देखते हुए विदेशी निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं. इन संकेतों के बीच एफपीआई ने इस महीने में अब तक 64,156 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी मार्केट से निकाल लिया है जो कि 7.44 अरब डॉलर के बराबर है. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में विदेशी निवेशकों ने बाजार में 15,446 करोड़ रुपये का निवेश किया था जिसके बाद अब ये गिरावट देखने को मिली है.

क्यों बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशक?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल बाजार में ऐसे कई संकेत हैं जिसकी वजह से विदेशी निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट की एक खबर में मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर - मैनेजर रिसर्च, हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा भारतीय रुपये में लगातार गिरावट से विदेशी निवेशकों पर काफी दबाव बन गया है जिससे वे भारतीय इक्विटी बाजारों से पैसा निकाल रहे हैं. 

इसके अलावा कंपनियों की आय में कमजोरी के संकेत और अर्थव्यवस्थाओं से जुड़ी चिंताओं के बीच स्टॉक्स में हाल में आए करेक्शन के बाद भी ऊंचे वैल्यूएशन को देखते हुए विदेशी निवेशकों का रुख और सतर्क हो गया है. वहीं ट्रंप की नीतियों को लेकर अनिश्चितताओं ने भी निवेशकों को सावधान रहने के लिए प्रेरित किया है और वो निवेश के मामले में जोखिम के फैसलों से दूरी बना रहे हैं. यानि फिलहाल वो नए निवेश से दूर हैं.

कब तक होगी FII की वापसी

आंकड़ों के मुताबिक एफपीआई ने इक्विटी मार्केट से जनवरी के महीने में 24 जनवरी तक 64,156 करोड़ रुपये का निवेश निकाल लिया है. इस महीने 2 जनवरी को छोड़ दें तो हर सत्र में विदेशी निवेशकों ने शुद्ध बिकवाली की है. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज की चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि डॉलर में लगातार जारी बढ़त और बॉन्ड यील्ड में जारी उछाल की वजह से ही एफआईआई बाजार में बिकवाली कर रहे हैं. जब तक डॉलर इंडेक्स 108 के स्तर से ऊपर रहता है और बॉन्ड यील्ड 4.5 फीसदी से ऊपर रहती है ये बिकवाली जारी रह सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

7 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

8 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

8 hours ago