✕

होम / बिजनेस / ई-कॉमर्स सेक्टर में आने वाली है नौकरियों की बहार, 12.5 लाख एंप्लाइज के लिए कंपनियां तैयार

ई-कॉमर्स सेक्टर में आने वाली है नौकरियों की बहार, 12.5 लाख एंप्लाइज के लिए कंपनियां तैयार

टीमलीज सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालासुब्रमण्यम ए ने बयान में कहा कि इस त्योहारी सत्र में ई-कॉमर्स बिक्री को और रोजगार सृजन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म होने का मौका आने वाला है. इसी त्योहारी सीजन के दौरान मांग में बढ़ोतरी को देखते हुए 10 लाख अस्थायी (टेंप्रेरी) और 2.5 लाख कॉन्ट्रेक्ट एंप्लाइज को भर्ती किए जाने की जरूरत है जिसके लिए ई-कॉमर्स सेक्टर में एक्शन चालू हो चुका है. यानी देश की बड़ी रिक्रूटरिंग और एचआर सर्विस प्रोवाइडर ने जो बात कही है वो आपके लिए खुशी का अवसर हो सकता है तो आप अपने रिज्यूमे या बायोडाटा तैयार कर लें.

बंपर नौकरी देगी ई-कॉमर्स 

टीमलीज सर्विसेज के सीनियर प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड बालासुब्रमण्यम ए ने बयान में कहा कि 10 लाख टेंप्रेरेरी और 2.5 लाख कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स (अनुबंधित कर्मचारियों) को नौकरी देने के चलते रोजगार के मौके पैदा करने में ई-कॉमर्स क्षेत्र की भूमिका काफी बढ़ेगी. भर्ती में ये उछाल नौकरियों के लिहाज से तो अहम है ही, भारत के 2025 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में इसके महत्वपूर्ण योगदान को भी दिखाता है.

उन्होंने कहा कि साल 2026 तक इस सेक्टर की स्थिति साफ हो जाएगी. मतलब कि ई-कॉमर्स की मांग का 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सा टियर 2, टियर 3 और टियर 4 शहरों के साथ भारत के गांवों से आने लगेगा. इस त्यौहारी सीजन में ई-कॉमर्स अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर जॉब क्रिएशन को बढ़ावा देगा. बालासुब्रमण्यन ने ये भी कहा कि ई-कॉमर्स सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है, इसलिए ई-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां नौकरियां देने में भी आगे आ रही हैं. भारत के युवाओं को इस मौके को खोना नहीं चाहिए.

रोजगार देना जरूरी वर्ना ग्रोथ हासिल नहीं कर पाएंगी कंपनियां

एचआर सेवाएं देने वाली टीमलीज सर्विसेज ने कहा कि त्योहारी सीजन में भारत में वस्तुओं-सेवाओं की जमकर मांग देखी जाती है और बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए लोगों की जरूरत होती ही है. खास बात ये है कि ये कंपनियां हायरिंग के लिए एक्शन चालू कर चुकी हैं क्योंकि त्योहारी सीजन अब शुरू हो चुका है. भारत में जिस तेजी से ई-कॉमर्स सेक्टर ग्रोथ हासिल कर रहा है उसको बड़ी तेजी से रोजगार देना ही पड़ रहा है क्योंकि ग्रोथ का सवाल है.

किन ई-कॉमर्स सर्विसेज में सबसे ज्यादा नौकरी के मौके

•    डिलीवरी पार्टनर्स
•    गोदाम कर्मचारी
•    कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव 
•    पैकेजिंग, लेबलिंग, क्वालिटी कंट्रोल स्टाफ 
•    ऑर्डर सप्लाई में भूमिकाओं के लिए फ्रेशर्स

ई-कॉमर्स इंडस्ट्री की बिक्री में बड़ा रोजगार 

हायरिंग और ह्यूमन रिसोर्स सर्विस प्रोवाइडर कंपनी टीमलीज सर्विसेज ने ये भी कहा कि इस त्योहारी सत्र के दौरान ई-कॉमर्स इंडस्ट्री की बिक्री में 35 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. पिछले साल की तुलना में यह काफी ज्यादा होगी और इनमें कई भूमिकाओं के लिए भर्ती करने की तैयारी कंपनियां कर रही हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

5 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

6 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

5 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

6 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

10 hours ago