✕

होम / बिजनेस / Hexaware में आई नौकरियों की बहार, इस साल हजारों कर्मचारियों की होगी भर्ती

Hexaware में आई नौकरियों की बहार, इस साल हजारों कर्मचारियों की होगी भर्ती

कंपनी का कहना है कि इससे इनोवेशन करने और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने में मदद मिलेगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IT कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलोजिज इस साल अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में 6,000 से लेकर 8,000 तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. इनमें से करीब 4,000 कर्मचारियों की भर्ती भारत में की जाएगी. हेक्सावेयर ने एक बयान में कहा कि कंपनी में फिलहाल लगभग 30,000 कर्मचारी कार्यरत हैं. हेक्सावेयर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल हेड (टैलेंट सप्लाई चेन) राजेश बालसुब्रमण्यम ने कहा कि हम वैश्विक स्तर पर 6,000-8,000 कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रहे हैं. इसमें से लगभग 4,000 कर्मचारी भारत से आएंगे.

कई विभागों में होगी भर्ती

कंपनी भारत, अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, पोलैंड और ब्रिटेन में स्थित अपने केंद्रों में भर्ती के लिए अभियान चलाएगी. भारत में भर्ती हैदराबाद, नोएडा, कोयंबटूर, देहरादून और बेंगलुरु सहित कई स्थानों के लिए की जाएगी. हेक्सावेयर का हेडक्वार्टर नवी मुंबई में है. कंपनी के 16 देशों में 45 से अधिक कार्यालय हैं. भारत में कंपनी कई तरह के जरूरी स्किल्स वाले लोगों को काम पर रखना चाहती है, खासकर इन क्षेत्रों में – ServiceNow टेक लीड्स, ऑटोमेशन टेस्टिंग स्पेशलिस्ट, AEM आर्किटेक्ट्स, बिग डेटा लीड्स और वर्कडे फाइनेंशियल कंसल्टेंट्स.

इन स्थानों पर चलेगा भर्ती अभियान

टैलेंटेड प्रोफेशनल्स को आकर्षित करने के लिए हेक्सावेयर अहमदाबाद, इंदौर, पुणे, मुंबई, चेन्नई, देहरादून, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में भी भर्ती अभियान चलाएगी. अमेरिका में, कंपनी मैकलीन, शिकागो, डलास, इसेलिन और रेस्टन में भर्ती करेगी. बयान में कहा गया है कि हेक्सावेयर पोलैंड और यूके में भी विशिष्ट भूमिकाओं को टारगेट करेगी. 

अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में होगी भर्ती

अमेरिका में कंपनी मैकलीन (वर्जीनिया), शिकागो (इलिनोइस), डलास (टेक्सास), आइजलिन (न्यू जर्सी) और रेस्टन (वर्जीनिया) शहरों में नई भर्ती करेगी. इसके अलावा पोलैंड और ब्रिटेन में भी कुछ खास पदों के लिए नियुक्तियां करेगी. कंपनी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में कंपनी उन लोगों की भर्ती करेगी जिन्हें क्लाउड एप्लीकेशन आर्किटेक्ट्स (Azure), ESM आर्किटेक्ट्स (ServiceNow), जावा फुल-स्टैक इंजीनियर्स, टेस्ट एनालिस्ट्स जिनको ऑटोमेशन का अनुभव है, और सीनियर जावा फुल-स्टैक डेवलपर्स जिनको AWS का अनुभव है, की तलाश है. इसके साथ ही ब्रिटेन में हेक्सावेयर टेस्ट मैनेजर्स, AEM, DevOps (Azure), सर्विस डेस्क प्रोफेशनल्स और फुल-स्टैक डेवलपर्स को काम पर रखेगी. पोलैंड में कंपनी को फुल-स्टैक डेवलपर्स की जरूरत है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

32 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

53 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

32 minutes ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

53 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago