✕

होम / बिजनेस / FPI में लगी शेयर बेचने की होड़, नवंबर में अभी तक निवेशकों ने निकाले ₹20 हजार करोड़

FPI में लगी शेयर बेचने की होड़, नवंबर में अभी तक निवेशकों ने निकाले ₹20 हजार करोड़

FPI के भारतीय इक्विटी से बाहर निकलने का एक प्रमुख कारण चीन के प्रति उनका नया आकर्षण है. उनका मानना है कि इस समय चीन का मूल्यांकन आकर्षक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार और उसके निवेशकों की अक्टूबर की शुरुआत से नींद उड़ी हुई है. ये नींद किसी और नहीं बल्कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने उड़ाई हुई है. अक्टूबर से अब तक एफपीआई ने शेयर बाजार से एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा निकाल लिए हैं. जिसका असर शेयर बाजार में देखने को मिला है और शेयर बाजार निवेशकों को मोटा नुकसान हो चुका है. नवंबर महीने के पहले हफ्ते में भी विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से करीब 20 हजार करोड़ रुपए निकाल लिए हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर विदेशी निवेशक शेयर बाजार से कितना पैसा नुकसान चुके हैं?

FPI ने 20 हजार करोड़

भारतीय इक्विटी बाजारों से विदेशी निवेशकों का पलायन बीते सप्ताह बेरोकटोक जारी रहा. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले पांच कारोबारी सत्रों में लगभग 20,000 करोड़ रुपए निकाले. घरेलू शेयरों के अधिक मूल्यांकन और चीन में अपना आवंटन स्थानांतरित करने के कारण एफपीआई ने बिकवाली की. ऐसे में एफपीआई 2024 में अब तक इक्विटी बाजार में शुद्ध विक्रेता बन गए हैं, और उन्होंने कुल 13,401 करोड़ रुपये की निकासी की है. आने वाले समय में एफपीआई की बिकवाली जारी रहने का अनुमान है. अगर तीसरी तिमाही के नतीजे और प्रमुख संकेतक आय में सुधार का संकेत देते हैं, तो यह परिदृश्य बदल सकता है और एफपीआई बिकवाली कम कर सकते हैं.

लगातार निकाल रहे हैं पैसा

आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने इस महीने अब तक 19,994 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है. जबकि उन्होंने अक्टूबर के महीने में 94,017 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की थी. यह एफपीआई की अब तक की सबसे अधिक बिकवाली थी. इसका मतलब है कि अक्टबर से अब तक विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से 1,14,011 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं. सितंबर 2024 में विदेशी निवेशकों ने 57,724 करोड़ रुपये का निवेश किया था. वैसे मौजूदा साल में विदेशी निवेशक शेयर बाजार से 13,401 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं. एफपीआई के भारतीय इक्विटी से बाहर निकलने का एक प्रमुख कारण चीन के प्रति उनका नया आकर्षण है. उनका मानना है कि इस समय चीन का मूल्यांकन आकर्षक है.

बॉन्ड मार्केट में जमकर हो रहा निवेश

वहीं दूसरी ओर विदेशी निवेशकों की ओर से भारत के बॉन्ड मार्केट में लगातार पैसा लगा रहे हैं. बीते एक हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने 599 करोड़ रुपए का निवेश किया है. जबकि पिछले महीने में विदेश निवेशकों ने बॉन्ड मार्केट से 4,406 करोड़ रुपए निकाले थे. वैसे मौजूदा साल में विदेशी निवेशक मौजूदा साल में अब तक 1,06,440 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके हैं. अक्टूबर महीने से पहले विदेशी निवेशक बॉन्ड मार्केट में लगातार 5 महीनों तक निवेशक कर रहे थे.

क्या कह रहे हैं जानकार?

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के संयुक्त निदेशक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि चीन ने हाल ही में अपनी धीमी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए कई उपाय किए हैं. मोजोपीएमएस के मुख्य निवेश अधिकारी सुनील दमानिया ने कहा कि अमेरिका में नव निर्वाचित राष्ट्रपति जनवरी 2025 में पदभार ग्रहण करेंगे. इसलिए भारतीय बाजार निकट अवधि में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों, कॉरपोरेट आय और खुदरा निवेशकों के रुख से प्रभावित होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

18 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

20 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

21 hours ago

बड़ी खबरें