✕

होम / बिजनेस / नेटफिलिक्‍स के सब्‍सक्राइबर्स में हो गया इतना इजाफा, तिमाही नतीजों में भारत का आया ये नंबर 

नेटफिलिक्‍स के सब्‍सक्राइबर्स में हो गया इतना इजाफा, तिमाही नतीजों में भारत का आया ये नंबर 

जून तिमाही में नेटफ्लिक्स पर बड़ी संख्‍या में नया कंटेट सामने आया है. इसमें हीरामंडी और अमर सिंह चमकीला से लेकर शैतान तक शामिल हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपनी जून तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए भारत में हुई कमाई के आंकड़ों का ब्‍यौरा भी जारी किया है. आंकड़े बता रहे हैं कि कंपनी के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है. जून तिमाही के नतीजों में कंपनी को एशिया पैसिफिक से 28.3 करोड़ सब्‍सक्राइबर मिले हैं. वहीं कंपनी के कुल सब्‍सक्राइबरों की बात करें तो वो 80 करोड़ के पार पहुंच गई है. 

कंपनी के राजस्‍व में भी भारत की बड़ी भूमिका 
कंपनी की ओर से जून तिमाही में राजस्‍व के जो आंकड़े में हुई ग्रोथ और पूरी दुनिया में से हुए राजस्‍व में ग्रोथ से  कुछ ही कम है. पूरी दुनिया से जहां कंपनी की कमाई में 16.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और रेवेन्‍यू 9.56 बिलियन तक पहुंच गया है वहीं एशिया में ये 14.5 प्रतिशत बढ़कर 1.05 बिलियन तक पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें: YES बैंक के जारी हुए नतीजे, नेट प्रॉफिट 500 करोड़ के पार, शेयरों पर क्‍या पड़ेगा इसका असर?

राजस्‍व में हुए इजाफे की ये रही वजह
नेटफ्लिक्स की ओर से जारी किए गए नतीजे बता रहे हैं कि कंपनी को उसके कंटेट से अपने सब्‍सक्राइबर बेस को बढ़ाने में काफी मदद मिली. कंपनी ने इस तिमाही में काफी नया कंटेट पेश किया जिससे उसके सब्‍सक्राइबर बेस में बड़ा इजाफा हुआ. कंपनी की ओर से जो नया कंटेट पेश किया गया उसमें संजय लीला भंसाली की हीरामंडी और इम्तियाज अली की फिल्‍म अमर सिंह चमकीला शामिल है. इस दौरान हीरामंडी को जहां सबसे ज्‍यादा 1.5 करोड़ व्‍यूज मिले वहीं अमर सिंह चमकीला को 83 लाख बार देखा गया. 

नेटफ्लिक्स के लिए भारत की अहम भूमिका
नेटफ्लिक्स के लिए भारत की भूमिका इस मायने में भी सबसे अहम है क्‍योंकि यहां उसके कंटेट को बड़ी संख्‍या में पसंद किया जा रहा है. जून में प्‍लेटफॉर्म पर आए नए कंटेट में अजय देवगन और माधवन स्‍टारर शैतान जैसी लाइसेंस्‍ड फिल्‍मों की भूमिका अहम रही वहीं खुद कंपनी के सीईओ टेड सराडोंस का कहना है कि भारत ने उनकी ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है. उन्‍हें उम्‍मीद है कि आने वाले दिनों में भी वो अपनी ग्रोथ को ऐसे ही बनाए रखेंगे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

19 hours ago