✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में 3 दिनों से धुआंधार तेजी, क्या आज भी रहेगी बरकरार ? जानिए मार्केट का हाल

शेयर बाजार में 3 दिनों से धुआंधार तेजी, क्या आज भी रहेगी बरकरार ? जानिए मार्केट का हाल

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन धुंआधार तेजी देखने को मिली. GDP के खराब आंकड़ों के बावजूद सेंसेक्स करीब 600 अंक बढ़कर 80,800 पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन भी बढ़त के साथ बंद हुआ. इस तेजी के साथ ही निफ्टी अब 1-महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच चुका है. फाइनेंशियल स्टॉक्स में कल सबसे ज्यादा एक्शन दिखा. यही कारण रहा कि Nifty Bank में 1% से ज्यादा की तेजी दिखी. मंगलवार को दिनभर के कामकाज के बाद सेंसेक्स 598 अंकों की बढ़त के साथ 80,846 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 181 अंकों की बढ़त के साथ 24,457 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 508 अंकों की बढ़त के साथ 57,509 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक कल 587 अंकों की बढ़त के साथ 52,696 के स्तर पर बंद हुआ. तो चलिए जानते हैं आज कैसा रहेगा शेयर मार्केट का हाल.

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Castrol India, Affle (India), Intellect Design Arena, Happiest Minds Technologies, Dixon Technologies, Kaynes Technology और Anant Raj शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें. 

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Adani Total Gas and Adani Energy Solutions, Aegis Logistics, Emami, BASF India, Easy Trip Planners और Cholamandalam Financial Holdings के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है. 

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 4 दिसंबर 2024 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Indian Energy Exchange, ONGC-Oil and Natural Gas Corporation Ltd, Aditya Birla Capital, Rail Vikas Nigam, Vedanta, Wipro, Patanjali, Defence Sector, Honasa Consumer, Scootsy जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

2 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

2 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

2 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

2 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

बड़ी खबरें