✕

होम / बिजनेस / इस AI स्‍टार्टअप कंपनी में होने जा रही है छंटनी, कंपनी को मिली है बड़ी फंडिंग 

इस AI स्‍टार्टअप कंपनी में होने जा रही है छंटनी, कंपनी को मिली है बड़ी फंडिंग 

कंपनी की ओर से इस मामले में जानकारी दी गई है कि वो ग्रोथ और प्रतिस्‍पर्धी बने रहने के लिए इस तरह का कदम उठा रही है. कंपनी आने वाले दिनों में निकाले गए लोगों की जगह नए कर्मचारियों को लेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

AI (Artificial Intelligence) की बात जब भी आती है उसके साथ छंटनी का जिक्र जरूर होता है. इसी आशंका को और गहराती अब एक एआई स्‍टार्टअप कंपनी से ये खबर सामने आ रही है उसने बड़े स्‍तर पर कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर ली है. खबर यहां तक आ रही है कि कंपनी ने इसे लेकर निकाले जाने वाले कर्मचारियों को सूचना भी दे दी है. गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत से ही कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू हुआ था वो अभी भी लगातार जारी है. 

आखिर क्‍यों हो रही है ये छंटनी? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एआई स्‍टार्टअप कंपनी कोहेयर (Cohere) को इसी मंगलवार को अच्‍छी खबर तब मिली जब एक नए फंडिंग राउंड में कंपनी 500 मिलियन डॉलर जुटाने में कामयाब हो गई. कंपनी का वैल्‍यूएशन 5.5 बिलियन डॉलर आंका गया है. लेकिन कंपनी ने अपनी इस खुशी में कर्मचारियों को जो खबर सुनाई उसने सभी को परेशान कर दिया है. फंडिंग मिलने के बाद ही कंपनी ने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का फरमान सुना दिया.
 
इतने प्रतिशत कर्मचारियों पर पड़ सकता है असर? 
कंपनी के पास मौजुदा समय में 400 कर्मचारी काम कर रहे हैं. लेकिन कंपनी इस राउंड में 20 कर्मचारियों को बाहर निकालने जा रही है. ये कंपनी के 5 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्‍या है. इन 5 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद कंपनी में 380 कर्मचारी बचेंगे. कंपनी के सीईओ ऐदान गोमेज ने कर्मचारियों को पत्र लिखकर इस संभावित छंटनी के बारे में बताया है. 

सीईओ ने ये बताई वजह?
 कंपनी के सीईओ ऐदान गोमेज ने बताया कि अगर कंपनी को प्रतिस्‍पर्धी और आगे बढ़ना है तो उसके लिए जरूरी ये है कि सही आदमी सही पोजीशन पर हो. उन्‍होंने कहा कि हम इसी लक्ष्‍य के साथ ये छंटनी कर रहे हैं. उन्‍होंने भरोसा दिलाया कि कंपनी आने वाले समय में लोगों को हायर करना जारी रखेगी. उन्‍होंने कहा कि कंपनी इन कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह नए कर्मचारियों को लेकर आना चाहती है. वो उनकी नियुक्ति जल्‍द से जल्‍द करेगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

17 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

18 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

19 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

20 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

17 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

13 hours ago