✕

होम / बिजनेस / दुनिया के सबसे पावरफुल व्यक्ति ने मुंबई में लिया ऑफिस, जानिए कौन हैं ये और क्या है इनकी प्लानिंग?

दुनिया के सबसे पावरफुल व्यक्ति ने मुंबई में लिया ऑफिस, जानिए कौन हैं ये और क्या है इनकी प्लानिंग?

BlackRock दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है जोकि 10 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा एसेट मैनेज करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक इंक (BlackRock) ने मुंबई के आलीशान वर्ली इलाके में एक प्रीमियम कमर्शियल टावर में 42,700 वर्ग फुट से अधिक ऑफिस स्पेस खरीदा है. कंपनी ने 5 साल की लंबी अवधि की लीज पर यह जगह ली है. इस कंपनी के सीईओ लैरी फिंक (Larry Fink) को दुनिया का सबसे पावरफुर व्यक्ति माना जाता है. तो आइए जानते हैं मुंबई में ऑफिस लेने के पीछे लैरी फिंक की क्या प्लानिंग है?

दुनिया के सबसे पावरफुल व्यक्ति हैं लैरी फिंक
ब्लैकरॉक दुनिया में 10 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा एसेट मैनेज करती है.यह राशि भारत की जीडीपी का करीब ढाई गुना और अमेरिका की जीडीपी का आधा है। यही वजह है कि इस कंपनी के सीईओ लैरी फिंक को दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान माना जाता है. ब्लैकरॉक की हैसियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के कुल शेयरों और बॉन्ड्स का 10 प्रतिशत यही कंपनी संभालती है.

ये है प्लानिंग
ब्लैकरॉक की भारतीय यूनिट ब्लैकरॉक सर्विसेज इंडिया ने मुंबई में लीज पर जगह ही है. दरअसल, वर्ली और उसके आसपास के इलाकों में नई इन्फ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी ऑफिस स्पेस डील को बढ़ावा दे रही है. मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक और मेट्रो नेटवर्क से यह इलाका बहुराष्ट्रीय कंपनियों सहित उन कंपनियों के लिए अधिक आकर्षक बन रहा है, जो बेहतर सुविधाओं के साथ प्रमुख स्थानों पर कार्यालय खोलना चाहती हैं. इसी को देखते हुए इस कंपनी ने कमर्शियल टावर अल्टीमस की चौथी मंजिल पर स्थित स्पेस को सीधे प्रोजेक्ट के डेवलपर के रहेजा कॉर्प से लीज पर लिया है. डील के अनुसार कंपनी पहले साल हर महीने 325 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से किराया देगी. अप्रैल 2025 में किराये में 5 प्रतिशत, उसके एक साल बाद 10 प्रतिशत और 2027 और 2028 में 5-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का क्लॉज शामिल है. 

इसे भी पढ़ें-अमेरिका, भारत को देगा एंटी सबमरीन सोनोबॉय हथियार, जानिए कितने करोड़ में हुआ ये समझौता?

12.8 करोड़ रुपये की सिक्योरिची डिपॉजिट का भुगतान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लीज इस महीने से शुरू हो रही है और इसका लॉक-इन पीरियड 36 महीने का है. जुलाई में हुए लीज एग्रीमेंट रजिस्ट्रेशन के समय कंपनी ने 10 महीने के किराये के बराबर 12.8 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान किया है.

रिलायंस से भी है कनेक्शन
ब्लैकरॉक ने 2008 में भारत में एंट्री मारी थी. कंपनी ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज सहित कई तरह के इनवेस्टमेंट सॉल्यूशंस देती है. पिछले साल जुलाई में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक ने एक जॉइंट वेंचर की घोषणा की थी. कंपनी की योजना डिजिटल फर्स्ट एसेट मैनेजर लॉन्च करने की है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

15 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago