✕

होम / बिजनेस / निवेशक रहें तैयार, इन 5 कंपनियों के IPO का रास्ता हुआ साफ, सेबी ने दी मंजूरी

निवेशक रहें तैयार, इन 5 कंपनियों के IPO का रास्ता हुआ साफ, सेबी ने दी मंजूरी

IPO निवेशकों के लिए जरूरी खबर है. देश के कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस और मनबा फाइनेंस समेत 5 कंपनियों के IPO को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने सोमवार को कई कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. इनमें सबसे बड़ा आईपीओ बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) का होगा. कंपनी मार्केट से 7000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास कर रही है. इसके अलावा सेबी ने बाजार स्टाइल रिटेल (Baazar Style Retail), डिफ्यूजन इंजीनियर्स (Diffusion Engineers), दीपक बिल्डर्स (Deepak Builders) और मानबा फाइनेंस (Manba Finance) को भी आईपीओ लाने की इजाजत दी है.

बजाज हाउसिंग फाइनेंस लाएगा 7,000 करोड़ रुपये का IPO

दस्तावेजों के मुताबिक, बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 7,000 करोड़ रुपये के आईपीओ में 4,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर और मूल कंपनी बजाज फाइनेंस द्वारा 3,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की ओएफएस की जाएगी. यह शेयर बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक के उन नियमों का पालन करने के लिए की जा रही है, जिसके तहत अपर लेयर की एनबीएफसी को सितंबर, 2025 तक शेयर बाजारों में लिस्टे होना जरूरी है. इस पैसे से कंपनी भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करेगी.

बाजार स्टाइल रिटेल की सबसे बड़ी इनवेस्टर है रेखा झुनझुनवाला

उधर, कोलकाता की बाजार स्टाइल रिटेल (Baazar Style Retail) का आईपीओ 186 करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा. दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Deepak Builders & Engineers) को सेबी की मंजूरी 31 जुलाई को मिली थी. कंपनी ने आईपीओ के दस्तावेज अप्रैल में सेबी को सौंपे थे. कंपनी आईपीओ से आने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने में करेगी. रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) इस कंपनी में सबसे बड़ी हिस्सेदार हैं. उनके पास कंपनी की 7.8 फीसदी हिस्सेदारी है. वह भी आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम करेंगी.

डिफ्यूजन इंजीनियर्स, मानबा फाइनेंस और दीपक बिल्डर्स को भी मिली मंजूरी

इसके अलावा डिफ्यूजन इंजीनियर्स (Diffusion Engineers), दीपक बिल्डर्स (Deepak Builders) और मानबा फाइनेंस (Manba Finance) को सेबी की मंजूरी 30 जुलाई को मिली है. नागपुर की डिफ्यूजन इंजीनियर्स अपने आईपीओ में 98.47 लाख इक्विटी शेयर बेचेगी. महाराष्ट्र की एनबीएफसी मानबा फाइनेंस 1,25,70,000 इक्विटी शेयर बेचने वाली है. यह दोनों कंपनियां आईपीओ के पैसे का इस्तेमाल भविष्य की जरूरतें पूरा करने में करेंगी. सेबी ने सनातन टेक्सटाइल्स (Sanathan Textiles) के आईपीओ पेपर वापस कर दिए हैं. कंपनी 800 करोड़ रुपये का आईपीओ लाना चाहती थी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

9 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

9 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

10 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

3 hours ago