✕

होम / बिजनेस / क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट का सिलसिला जारी, निवेशकों को हुआ 220 बिलियन डॉलर का नुकसान

क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट का सिलसिला जारी, निवेशकों को हुआ 220 बिलियन डॉलर का नुकसान

शेयर मार्केट के साथ-साथ क्रिप्टो मार्केट में भी तबाही मची हुई है. एक झटके में दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की मार्केट वैल्यू 220 अरब डॉलर कम हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली. इस बीच क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन कई महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई. अब शेयर बाजार तो संभलने लग गए हैं लेकिन क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में अभी भी गिरावट का दौर जारी है. पिछले कुछ दिनों की बात करें तो बिटकॉइन निवेशकों ने 220 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम नुकसान उठाया.

इतनी कम हुईं बिटकॉइन की कीमतें

कॉइन मार्केट कैप के अनुसार, सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के भाव में खबर लिखे जाने तक आज 0.11 फीसदी की गिरावट दिख रही है और यह अभी 56,812 डॉलर पर आया हुआ है. सोमवार को बिटकॉइन की कीमतें 11 फीसदी टूट गई थीं. अभी सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन बीते 7 दिनों के हिसाब से लगभग 15 फीसदी के नुकसान में ट्रेड कर रही है, जबकि उसके भाव मार्च 2024 में हासिल किए गए हाई लेवल की तुलना में 20 पर्सेंट नीचे आए हुए हैं.

एलन मस्क की दौलत के बराबर नुकसान

अभी बिटकॉइन का मार्केट कैप 1.12 ट्रिलियन डॉलर के पास है. मंदी की आशंका के चलते बिटकॉइन के मार्केट कैप में करीब 220 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है. यानी कह सकते हैं कि बिटकॉइन के निवेशकों ने पिछले कुछ दिनों में 220 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम नुकसान उठाया है. इस आंकड़े का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की नेटवर्थ अभी 223 बिलियन डॉलर है.

सबसे ज्यादा नुकसान में इथेरियम

गिरावट के अनुपात के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा नुकसान में इथेरियम है. इसके भाव में सोमवार को 20 फीसदी की गिरावट आई थी. आज यह क्रिप्टोकरेंसी 0.29 फीसदी गिरकर 2,500 डॉलर से नीचे आ चुकी है. बीते 7 दिन के हिसाब से इसके भाव करीब 25 फीसदी टूट हुए हैं. इथेरियम अभी 300 बिलियन डॉलर से कुछ ज्यादा एमकैप के साथ दूसरी सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी है.

अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की गिरावट

अन्य क्रिप्टोकरेंसी को देखें तो बीएनबी 0.61 फीसदी डाउन है, जबकि सोलाना में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. बीते 7 दिनों के हिसाब से इन दोनों क्रिप्टोकरेंसी की गिरावट लगभग 17-17 फीसदी की है. इसी रह एक्सआरपी और डोगेकॉइन 20-20 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में हैं. टोनकॉइन और कार्डानो के भाव क्रमश: 15 फीसदी और 17 फीसदी गिरे हुए हैं.

क्यों गिरी बिटकॉइन?

बैंक ऑफ जापान के ब्याज दरों को 0.25% तक बढ़ाने और बॉन्ड खरीद को कम करने के निर्णय से बिकवाली और बढ़ गई, इससे येन की कीमत में वृद्धि हुई. इस कदम ने वैश्विक बाजार में बिकवाली में योगदान दिया है. इसका असर अमेरिकी तकनीकी शेयरों और व्यापक वैश्विक बाजारों पर पड़ा है. भू-राजनीतिक तनाव ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया है. ईरान और इजरायल के बीच युद्ध भड़कने की आशंका बढ़ गई है. इस सब कारणों से शेयर मार्केट के साथ-साथ क्रिप्टो मार्केट को भी डुबो दिया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

6 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

7 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 hour ago