✕

होम / बिजनेस / Google में फिर चली छंटनी की तलवार, 10% कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, इन लोगों पर होगा असर

Google में फिर चली छंटनी की तलवार, 10% कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, इन लोगों पर होगा असर

गूगल ने अपनी कार्य क्षमता को दोगुना करने के लिए प्रबंधकीय कर्मचारियों में 10% की छंटनी का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेक दिग्गज Google में एक बार फिर नौकरियां गई हैं. जॉब कट के ताजा राउंड में Google ने मैनेजेरियल रोल्स में 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है. जिन लोगों की नौकरी गई है, उनमें डायरेक्टर्स और वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Google के सीईओ सुंदर पिचई ने एक मीटिंग के दौरान इस फैसले को कनफर्म किया है. छंटनी Google की पिछले दो वर्षों से चल रही रिस्ट्रक्चरिंग स्ट्रैटेजी का हिस्सा है. 

नौकरियों में कटौती पर बोलें गूगल CEO

गूगल के कर्मचारियों की 10 प्रतिशत कटौती को बात को लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल ने कंपनी को कुशल बनाने और इसकी इन्फ्रा को आसान बनाने के लिए पिछले कुछ सालों में कई बदलाव किए हैं. गूगल अब मैनेजर, डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट जैसे पदों पर नौकरियों में कटौती करने जा रही है. वहीं गूगल के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि 10 प्रतिशत के आंकड़े में से कुछ नौकरियों को व्यक्तिगत योगदानकर्ता भूमिकाओं में शिफ्ट कर दिया गया था और कुछ को भूमिका से हटा दिया गया था.

OpenAI से कॉम्पिटिशन के जवाब में गूगल ने अपने कोर बिजनेस में जनरेटिव AI फीचर्स भी शामिल किए हैं. कंपनी ने कई नए AI फीचर्स भी लॉन्च किए हैं, जिसमें OpenAI से मुकाबला करने के लिए एक नया AI वीडियो जनरेटर और जेमिनी मॉडल का एक नया सेट भी शामिल है.

Googleyness के मीनिंग को अपडेट करने की कही बात 

मीटिंग के दौरान पिचई ने "Googleyness" को फिर से परिभाषित करने पर भी बात की. यह शब्द अक्सर कंपनी के कल्चर और वैल्यूज को बयान करने के लिए इंटर्नली इस्तेमाल किया जाता है. पिचई ने कर्मचारियों से कहा कि वक्त आ गया है कि आज के गूगल के लिए Googleyness के मतलब को अपडेट किया जाए. उन्होंने कंपनी की आधुनिक चुनौतियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए सांस्कृतिक बदलाव का संकेत दिया.

जनवरी में हुई थी 12,000 नौकरियों की कटौती

आपको बता दें कि सितंबर 2022 में सुंदर पिचाई ने कहा था कि वह चाहते हैं कि गूगल 20 प्रतिशत अधिक कुशल हो. इसके बाद गूगल ने बीते जनवरी में पूरी 12,000 नौकरियों में कटौती की थी. इसके अलावा गूगल ने मई 2024 में अपनी कोर टीम से 200 नौकरियों में कटौती की थी और रीस्ट्रक्चर प्रोसेस के लिए लागत में कटौती के एक हिस्से के रूप में कुछ नौकरियों को विदेशों में शिफ्ट कर दिया था. साथ में गूगल ने कैलिफोर्निया में इंजीनियरिंग टीम से लगभग 50 नौकरियों में कटौती की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago