✕

होम / बिजनेस / Dell में फिर चली छंटनी की तलवार, हजारों कर्मचारियों समेत नपे अधिकारी, जानिए क्यों?

Dell में फिर चली छंटनी की तलवार, हजारों कर्मचारियों समेत नपे अधिकारी, जानिए क्यों?

कंप्‍यूटर और लैपटॉप बनाने वाली कंपनी Dell ने AI पर जोर देने की बात कही है और इसके लिए 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. इसमें कई सीनियर पोस्‍ट के लोग शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक इंडस्ट्री में छंटनी की मार बढ़ती ही जा रही है. इंटेल (Intel) के बाद अब दुनिया की दिग्गज कंप्यूटर निर्माता डेल (Dell) ने भी बड़ी छंटनी का ऐलान कर दिया है. कंपनी की इस छंटनी का असर सारी दुनिया पर पड़ेगा. डेल लगभग 10 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी. इसके चलते उसके वर्कफोर्स में से लगभग 12,500 कर्मचारी कम हो जाएंगे. इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर उसकी सेल्स डिवीजन पर पड़ेगा. दावा किया जा रहा है कि इस फैसले का बुरा असर कंपनी के कई बड़े अधिकारियों पर भी पड़ा है.

AI पर दिया जाएगा ध्यान

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, डेल ने छंटनी की इस योजना के बारे में कर्मचारियों को इंटरनल मेमो के जरिए सूचित कर दिया है. कंपनी ने बताया है कि वह अपनी सेल्स टीम में बदलाव करने वाले हैं. इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) आधारित सेल्स यूनिट भी बनाई जाएगी. कंपनी एआई पर फोकस बढ़ाना चाहती है. हालांकि, कंपनी ने छंटनी की सही संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी है. मगर, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 10 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी इसके शिकार होंगे.

ग्लोबल सेल्स मॉडर्नाइजेशन स्कीम पर काम कर रही डेल 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह इंटरनल मेमो डेल के सीनियर एग्जीक्यूटिव बिल स्कैनल (Bill Scannell) और जॉन बायर्न (John Byrne) की ओर से भेजा गया है. इसे ग्लोबल सेल्स मॉडर्नाइजेशन अपडेट का नाम दिया गया है. इसमें कहा गया है कि हम अपने बिजनेस को नई दिशा देने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं. मैनेजमेंट को रीस्ट्रक्चर करने और निवेश की प्राथमिकताएं भी बदल रही हैं. हमें अपनी सेल्स के बारे में फिर से सोचने की जरूरत है.  

बड़े पदों पर बैठे लोगों पर गिरी गाज

Dell की सेल्स डिवीजन के कई कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है. इसके अलावा उनके कई जानने वाले भी छंटनी का शिकार हुए हैं. इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर मैनेजर, डायरेक्टर और वाईस प्रेसिडेंट जैसे बड़े पदों पर बैठे लोगों पर पड़ा है. इनमें से कुछ तो 20 साल से भी ज्यादा समय से कंपनी के साथ जुड़े हुए थे. इसके अलावा मार्केटिंग और ऑपरेशंस टीम भी छंटनी की शिकार हुई है. अब एक मैनेजर के पास कम से कम 15 लोगों की टीम है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

6 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

7 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 hour ago