✕

होम / बिजनेस / Tata Group के सुपर बॉस ने अपनी सभी कंपनियों के CEO को किया अलर्ट, दिया ये क्लियर मैसेज

Tata Group के सुपर बॉस ने अपनी सभी कंपनियों के CEO को किया अलर्ट, दिया ये क्लियर मैसेज

टाटा संस के सुपर बॉस एन चंद्रशेखरन ने ग्रुप की तमाम कंपनियों के CEO को अलर्ट कर दिया है. उन्होंने लेटर में सभी कंपनियों को कमाई बढ़ाने का निर्देश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच Tata Group के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने टाटा समूह की कंपनियों के CEO से आक्रामक तरीके से ग्रोथ को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है. टाटा ग्रुप के CEO से उन्होंने साहसिक महत्वाकांक्षाओं और अवसरों का लाभ उठाने पर जोर देने के लिए कहा है. टाटा की प्रमुख कंपनियों के परिणाम मिले-जुले आए हैं, लेकिन कंपनी का फोकस फ्यूचर ग्रोथ पर है. टाटा ने हालिया कुछ सालों में सबसे ज्यादा निवेश एयर इंडिया, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा डिजिटल में किया है.

मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने टाटा ग्रुप के सीईओ से घरेलू और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बावजूद आक्रामक रूप से विकास को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है. 

चेयरमैन ने CEO से क्या कहा?

अधिकारियों ने बताया कि इंटरनल स्ट्रेटजी और बिनजेस रिव्यू के दौरान चंद्रशेखरन ने कंपनी के महत्वाकांक्षा पर जोर देते हुए कहा है कि मार्जिन को समय के साथ एडजस्ट किया जा सकता है, लेकिन ग्रोथ के अवसरों को तुरंत लपकना चाहिए. चंद्रशेखरन ने कहा कि उन्होंने पर्याप्त पूंजी आवंटन के साथ महत्वाकांक्षी राजस्व लक्ष्य निर्धारित किए हैं. टाटा संस 375 अरब डॉलर वाले टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है. टाटा संस के अध्यक्ष का ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि ग्रुप की तेजी बनी रहे.

कंपनी के मुनाफे में आई कमी

हालांकि, टाटा संस की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है. कंपनी से जुड़े एक प्रमुख अधिकारी ने कहा है कि चेयरमैन का स्पष्ट मानना है कि तिमाही नतीजे कोई बहाना नहीं हो सकता है और हमारा लक्ष्य स्केलेबल प्रोफिटेबल ग्रोथ पर होना चाहिए. कंपनी के चेयरमैन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा पावर सहित 15 से अधिक कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में राजस्व में एकल अंक की वृद्धि दर्ज की है, जबकि कंपनियों का मुनाफा कम हो गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

3 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

3 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

4 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें