होम / बिजनेस / खुलते ही शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर आंकड़े 

खुलते ही शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर आंकड़े 

अगर इस साल में सेंसेक्‍स और निफ्टी में तेजी को देखें तो वो जबर्दस्‍त रही है. शुरुआत में सेंसेक्‍स 61167 पर था जबकि अब 64 हजार को पार कर चुका है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

गुरुवार को हुई बकरीद की छुट्टी के बाद शुक्रवार को जैसे ही बाजार खुला तो सेंसेक्‍स से लेकर निफ्टी तक सभी अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नये रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच गए. सेंसेक्‍स जहां 64068 के स्‍तर पर खुला वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी इतिहास रचते हुए 19108 के अंक जा पहुंचा. इससे पहले सेंसेक्‍स का हाई 64050 रह चुका है. 

खुलते ही बाजार ने बनाया रिकॉर्ड 
आज सुबह जैसे ही 9:30 बजे बाजार खुला तो सेंसेक्‍स में 500 अंकों की बढ़त देखने को मिली. इस बढ़त के बाद सेंसेक्‍स 64415 के रिकॉर्ड स्‍तर पर जा पहुंचा. वहीं दूसरी ओर निफ्टी में 137 अंकों की बढ़त देखने को मिली. इस बढ़त के साथ निफ्टी 19108 पर बंद हुआ. इस तेजी का असर ये हुआ कि निफ्टी मेटल को छोड़कर बाकी सभी सेक्‍टरों में तेजी देखने को मिली. जिन क्षेत्रों में तेजी देखने को मिली उनमें ऑटो, फाइनेंस, बैंक, एफएमसीजी, फॉर्मा, पीएयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल रहे. 

इस साल देखने को मिली है बेहतरीन ग्रोथ 
अगर वर्ष 2023 की बात करें तो इसमें शेयर बाजार में बेहतरीन तेजी देखने को मिली है. अगर 2 जनवरी का आंकड़ा देखें तो सेंसेक्‍स 61167 के स्‍तर पर था जबकि आज 30 जून को सेंसेक्‍स 64414.84 के स्‍तर पर जा पहुंचा है. पिछले 6 महीनों में सेंसेक्‍स की ग्रोथ को देखें तो उसमें 5.29 प्रतिशत से ज्‍यादा यानी 3246 अंकों की तेजी अब तक आ चुकी है. 

बाजार में तेजी के क्‍या हैं प्रमुख कारण 
बाजार में इस तेजी के पीछे वैसे तो कई कारण हैं लेकिन प्रमुख तौर पर जो कारण हैं उनमें सबसे बड़ा ये है देश की आर्थिक विकास दर में तेजी बने रहने का अनुमान है. मार्च तिमाही में अगर अलग-अलग सेक्‍टर के आंकड़ों को देखें तो उसमें सकारात्‍मक रूख देखने को मिला है.इनमें जीडीपी, जीएसटी और महंगाई जैसे क्षेत्र हैं जहां इसका नतीजे सकारात्‍मक देखने को मिले हैं. सिर्फ यही नहीं इंफ्रा और मैन्‍युफैक्‍चरिंग जैसे क्षेत्रों से बेहतर नतीजे निकलकर सामने आ रहे हैं. इसका एक कारण अमेरिकी फैडरल बैंक के द्वारा ब्‍याज दरों को स्थिर रखा गया है. यही नहीं बाजार में विदेशी निवेशकों ने रिकॉर्ड पैसा लगाया है.

कौन से शेयर रहे हैं टॉप गेनर 
आज बाजार में तेजी के बाद जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली उनमें पॉवर ग्रिड, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस शामिल रहे. इनके अलावा जिन शेयरों में गिरावट देखने को मिली उनमें ऑयशर मोटर्स, हिंडाल्‍को, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्‍टील और अपोलो हॉस्पिटल जैसे शेयर शामिल रहे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago