होम / बिजनेस / बैंक और मेटल शेयरों की लिवाली से शेयर बाजार मजबूत, जानें आज कहां मिल सकता है कमाई का मौका

बैंक और मेटल शेयरों की लिवाली से शेयर बाजार मजबूत, जानें आज कहां मिल सकता है कमाई का मौका

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 319.78 अंक की बढ़त के साथ 81,857.48 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 126.75 अंक की तेजी के साथ 25,175.40 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को दिखी मजबूती के बाद बुधवार को भी तेजी का रुख बने रहने के संकेत हैं. भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. बैंकिंग और मेटल सेक्टर में आई जोरदार खरीदारी ने बाजार को सपोर्ट दिया, जबकि विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने कारोबारी धारणा को और मजबूती दी.

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बावजूद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 319.78 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 81,857.48 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,084.92 अंक का उच्च स्तर भी छुआ, जबकि निचला स्तर 81,088.59 अंक रहा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 126.75 अंक यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 25,175.40 अंक पर बंद हुआ.

इन शेयरों ने बाजार की तेजी को दिया सहारा

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में बैंकिंग और मेटल शेयरों की अगुवाई में तेजी देखने को मिली. Adani Ports, Axis Bank, Tata Steel, Tech Mahindra, NTPC, State Bank of India, UltraTech Cement और Bharat Electronics के शेयर सबसे ज्यादा फायदे में रहे. इन शेयरों में आई खरीदारी ने बाजार को ऊंचाई पर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई.

कुछ शेयरों में दिखा बिकवाली का दबाव

वहीं, दूसरी ओर कुछ बड़े शेयरों में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई. Mahindra & Mahindra, Kotak Mahindra Bank, Asian Paints, ITC और Eternal के शेयर नुकसान में बंद हुए. इन शेयरों में निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया.

52-हफ्ते के हाई पर पहुंचे ये शेयर, तेजी के मजबूत संकेत

तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक आज बाजार में कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी का रुझान बना हुआ है. Adani Enterprises, Axis Bank, JSW Steel, Adani Ports और Grasim के शेयर अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर चुके हैं. किसी शेयर का 52-हफ्ते का हाई तोड़ना आमतौर पर उसमें तेजी के मजबूत संकेत के तौर पर देखा जाता है.

इन स्टॉक्स में उभर रहे हैं मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक MACD के अनुसार कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं. M&M, Asian Paints, Kotak Mahindra Bank, Max Health और Maruti Suzuki India के शेयरों में गिरावट का ट्रेंड शुरू होने के संकेत मिले हैं. ऐसे में विशेषज्ञ इन शेयरों में फिलहाल सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर बाजार का रुख फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है. बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में तेजी से कमाई के मौके दिख रहे हैं, जबकि कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में दबाव नजर आ रहा है. 

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज के कारोबारी सत्र में नतीजों, OFS, निवेश और बोर्ड से जुड़े अहम कॉरपोरेट ऐलानों के चलते कई बड़े शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे. FMCG सेक्टर की Marico ने दिसंबर तिमाही में 13.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹460 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है. Vedanta के बोर्ड ने Hindustan Zinc में 1.59 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी है और 28–29 जनवरी को OFS खुलेगा. PC Jeweller ने मुनाफा 31 प्रतिशत बढ़ाकर ₹190 करोड़ किया है और कर्ज में 68 प्रतिशत कटौती की है. Mahindra Logistics घाटे से मुनाफे में लौटी है. Bajaj Finance में LIC ने करीब ₹5,120 करोड़ के डिबेंचर्स में निवेश किया है. Titagarh Rail Systems ने ABB India के साथ ड्राइवरलेस मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए करार किया है. Ramkrishna Forgings के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है. Gopal Snacks ने मजबूत EBITDA और डिविडेंड का ऐलान किया है. Infosys ने Cursor के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. MMTC Ltd में नए गवर्नमेंट नॉमिनी डायरेक्टर की नियुक्ति हुई है, जबकि Metro Brands ने मजबूत तिमाही नतीजों से बाजार का ध्यान खींचा है. इन सभी अपडेट्स के चलते बुधवार को इन 13 शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

23 minutes ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

3 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

4 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

5 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

5 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

4 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

23 minutes ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

1 hour ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

3 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

3 hours ago