✕

होम / बिजनेस / इन फैसलों को लेकर टकटकी लगाए देख रहा है शेयर बाजार, घोषणा हुई तो आ सकता है भूचाल

इन फैसलों को लेकर टकटकी लगाए देख रहा है शेयर बाजार, घोषणा हुई तो आ सकता है भूचाल

पिछले कुछ समय में बाजार में निवेश करने पर निवेशकों को अच्‍छे रिटर्न मिले हैं. सबसे खास बात ये है कि ये रिटर्न पारंपरिक सेविंग के तरीके जैसे एफडी और आरडी से काफी बेहतर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट पेश करने जा रही हैं. इस बजट में सरकार वैसे तो सभी क्षेत्रों को लेकर कुछ न कुछ ऐलान करेगी लेकिन शेयर बाजार कुछ फैसलों को लेकर टकटकी लगाए देख रहा है. इनमें कैपिटल गेन टैक्‍स से लेकर दूसरे कई और सेक्‍टर शामिल हैं. जानकारों का मानना है कि अगर सरकार ने इन्‍हें लेकर कोई फैसला लिया बाजार पर उसका बड़ा असर पड़ सकता है. 

कैपिटल गेन्‍स टैक्‍स में हुआ इजाफा 
पिछले कुछ समय में बाजार में रिटेल इन्‍वेस्‍टर का झुकाव काफी तेजी से बढ़ा है. सिर्फ रूझान ही नहीं बढ़ा है बल्कि निवेशकों का नुकसान भी बढ़ा है. सरकार की ओर से पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे में भी ये बात सामने आई है कि वो कैपिटल गेन्‍स टैक्‍स में इजाफा कर सकती है. सरकार ने F&O में रिटेल निवेशकों को हो रहे नुकसान को लेकर भी चिंता जताई है. जानकार कह रहे हैं कि अगर कैपिटल गेन्‍स टैक्‍स में इजाफा होता है तो बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है. जानकार तो यहां तक कह रहे हैं कि ये गिरावट बड़ी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: 

F&O कारोबार में हो रहा है नुकसान 
रिटेल कारोबारियों को पिछले लंबे समय में F&O कारोबार में बड़ा नुकसान हुआ है. सरकार रिटेल निवेशकों को हुए इस नुकसान को लेकर चिंतित है. ऐसे में अगर निर्मला सीतारमण ने इसे लेकर भी कोई ऐलान किया तो बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है. माना जा रहा है कि सरकार F&O पर रिटेल निवेशकों के लिए हाई टैक्‍स का प्रस्‍ताव कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो भी बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है. 

सेविंग के लिए हो सकता है बड़ा ऐेलान 
पिछले कुछ समय में बाजार में निवेश करने पर निवेशकों को अच्‍छे रिटर्न मिले हैं. सबसे खास बात ये है कि ये रिटर्न पारंपरिक सेविंग के तरीके जैसे एफडी और आरडी से काफी बेहतर रहे हैं. इसकी वजह से निवेशकों ने बाजार में काफी पैसा निवेश किया है. अब ऐसे में सरकार इसे बैलेंस करने के लिए पारंपरिक ब्‍याज तरीकों के ब्‍याज में इजाफा कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो बाजार को झटका लग सकता है. इसलिए ये सब वो कारण हैं जिसके कारण शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

23 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

18 hours ago