होम / बिजनेस / 31 जनवरी से सजने जा रहा है कला के फनकारों का मंच, जानते हैं कौन हैं कलाकार?
31 जनवरी से सजने जा रहा है कला के फनकारों का मंच, जानते हैं कौन हैं कलाकार?
31 जनवरी से 9 फरवरी तक लगने वाली इस प्रदर्शनी में 24 कलाकार भाग ले रहे हैं. इसमें आने वालों को 55 कलायें देखनें को मिलेंगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
दिल्ली में सर्दी की आहट कम होते ही कला के फनकारों का हुनर देखने को मिल जाता है. इसी कड़ी में गैलेरिया VSB 31 जनवरी से लेकर 9 फरवरी 2024 तक 20वीं सदी के 24 मास्टर कलाकारों की लाओं का प्रदर्शन करने जा रहा है. इस प्रदर्शनी को ‘टाइमलेस स्ट्रोक्स: द मास्टर्स’ नाम दिया गया है और इसी के साथ 20वीं वर्षगांठ भी मनाई जाएगी. इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उन असाधारण कलाकारों की कला को दिखाना है जिनकी अनूठी शैलियों और साहसिक विषयगत अन्वेषणों ने भारतीय कला पर एक अमिट छाप छोड़ी है.
क्या है इस प्रदर्शनी का मकसद?
इस शो का मकसद इसे देखने के लिए आने वाले दर्शकों को कलाकारों के की गहन कला से रूबरू कराने के साथ उन्हें कल्पना की मनोरम यात्रा पर ले जाने का भी है, जो दुनिया को उनके द्वारा प्रदान की गई सांस्कृतिक समृद्धि और कलात्मक विरासत को समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है. इस आयोजन की क्यूरेटर वंदना भार्गव प्रदर्शनी के बारे में बताते हुए कहती हैं, ‘टाइमलेस स्ट्रोक्स’ सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं है, यह इन दूरदर्शी लोगों के दिमाग और आत्मा के माध्यम से एक यात्रा है, जिन्होंने अपनी अद्वितीय रचनात्मकता के माध्यम से आधुनिक और समकालीन कला के परिदृश्य को आकार दिया है.
प्रदर्शनी में इन कलाकारों की कला का होगा प्रदर्शन
31 जनवरी से लगने वाली इस प्रदर्शनी में असित कुमार हलदर, अकबर पदमसी, बी प्रभा, भूपेन खाखर, बी विट्ठल , बद्री नारायण, चमेली रामचन्द्रन, फ्रांसिस न्यूटन सूजा, हेमेन मजूमदार, जगदीश स्वामीनाथन, जामिनी रॉय, जोगेन चौधरी, के.के. हेब्बर, के जी सुब्रमण्यन, के.एच. आरा, लालू प्रसाद साव, मकबूल फ़िदा हुसैन, मंजीत बावा, एन.एस. बेंद्रे, निकोलस रोएरिच, राम कुमार, सोमनाथ होरेश, रजा और वासुदेव एस. गायतोंडे की कला का प्रदर्शन किया जाएगा. गैलेरिया वीएसबी दक्षिण दिल्ली के हार्ट में स्थित है और इसमें आने वालों को 55 कलाकृतियां देखने को मिलेंगी.
कौन हैं वंदना भार्गव?
वंदना भार्गव एक एंटरप्रिन्योर हैं जो इससे पहले ज्वैलरी डिजाइनर भी रह चुकी हैं और ऑर्ट क्यूरेटर हैं. वह हाउस ऑफ वीएसबी की अध्यक्ष और संस्थापक हैं, जो व्हाइट एंड येलो, गैलेरिया वीएसबी, एसकेएनजेड, लूना ज्वेल्स और कैफे वीएसबी जैसे विभिन्न को-ब्रैंडों की देखरेख करती हैं. वंदना भार्गव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक की डिग्री के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की, लेकिन रत्न और आभूषणों के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने बाद में बड़ा बदलाव किया. उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनिंग और डायमंड ग्रेडेशन में डिप्लोमा हासिल किया, जिससे 2004 में उनके प्रमुख स्टोर, ‘व्हाइट एंड येलो - सिग्नेचर ज्वेल्स’ की स्थापना हुई.
ये भी पढ़ें: Adani Green Energy ने फंडिंग के जरिए जुटाए इतने सौ करोड़ रुपये, ये करने जा रही है कंपनी
टैग्स