✕

होम / बिजनेस / गिरते बाजार के बीच इस सरकारी बैंक के शेयर ने मारी उछाल, जानिए इस तेजी के पीछे का कारण क्या है?

गिरते बाजार के बीच इस सरकारी बैंक के शेयर ने मारी उछाल, जानिए इस तेजी के पीछे का कारण क्या है?

सरकारी बैंक Union Bank of India के शेयरों में आज करीब 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयरों में यह तेजी नेट प्रॉफिट में उछाल के बाद दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक ओर शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, इस गिरावट के बीच अब एक सरकारी बैंक के शेयरों ने उड़ान भरकर अपने निवेशकों को खुश कर दिया है. दरअसल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के शेयरों में मंगलवार यानी 28 जनवरी, 2025 को करीब 7 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयरों में यह तेजी दिसंबर तिमाही नजीतों की घोषणा करने के बाद आई. तो आइए जानते हैं, तिमाही नतीजे के साथ शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा है?

नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी

कंपनी की तरफ से जारी किए गए नतीजों के अनुसार नेट प्रॉफिट में 28.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. बैंक की तरफ से दी जानकारी दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 4603.60 करोड़ रुपये है. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3589.90 करोड़ रुपये रहा था.  

अन्य आय में भी इजाफा
बैंक के अन्य आय में भी इजाफा हुआ है. दिसंबर तिमाही में यूनियन बैंक की अन्य आय 4420 करोड़ रुपये रहा है. सालाना आधार पर कंपनी की आय में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, टोटल इनकम 5.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. बैंक का टोटल इनकम 13,660 करोड़ रुपये रहा है. बैंक का नेट इंटेरेस्ट इनकम 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9240.20 करोड़ रुपये रहा है. एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का नेट इंटेरेस्ट इनकम 9168 करोड़ रुपये रहा था. एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है. ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट रेशियो 3.85 प्रतिशत है. सितंबर तिमाही में यह 4.36 प्रतिशत रहा था.

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल के दौरान अच्छा नहीं रहा है. इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है, जबकि मंगलवोर को सेंसेक्स में 7.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. बीएसई में कंपनी के शेयर 109.40 रुपये के लेवल पर खुला था. दिन में कंपनी के शेयर 113 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचने में सफल रहे हैं. वहीं, खबर लिखने तक शेयर की कीमत 5.58 प्रतिशत बढ़कर 111.48 रुपये पर पहुंच गई. कंपनी का 52 वीक हाई 172.45 रुपये है. कंपनी का 52 वीक लो लेवल 100.75 रुपये है. 

(डिस्क्लेमर-शेयर बाजार  निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है, किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

6 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

6 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

6 hours ago