✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में कल सात दिनों की रैली थमी, जानिए आज कैसी रहेगी इसकी चाल?

शेयर बाजार में कल सात दिनों की रैली थमी, जानिए आज कैसी रहेगी इसकी चाल?

भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 7 दिनों से लगातार जारी तेजी पर गुरुवार 24 अप्रैल को ब्रेक लग गया. सेंसेक्स 315 अंक टूटकर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 24,250 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार में कल यानि 24 अप्रैल को निफ्टी 24300 से नीचे चला गया और भारतीय इक्विटी इंडेक्स निगेटिव नोट पर बंद हुए. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 315.06 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 79,801.43 पर और निफ्टी 82.25 अंक या 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 24,246.70 पर बंद हुआ. कल लगभग 1869 शेयरों में तेजी आई, 1921 शेयरों में गिरावट आई और 144 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. 

एचयूएल, भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक औरइटरनल निफ्टी के टॉप लूजर रहे. जबकि इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज लैब्स निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों के सपाट नोट पर बंद होने के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों ने बेंचमार्क इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन किया. सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो एफएमसीजी और रियल्टी में 1 फीसदी की गिरावट आई, जबकि फार्मा इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त हुई.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें Newgen Software Technologies, MMTC, Whirlpool India, Sonata Software, Natco Pharma, Triveni Engineering और Thermax शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Syngene International, Waaree Energies, Vijaya Diagnostic, Can Fin Homes, Nava Bharat Vent., KFIN Technologies और Trans & Rectifiers के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 25 अप्रैल 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Axis Bank, L&T Tech, Tech Mahindra, Aavas Financiers, Cyient, SBI Life, Tanla Platforms, PB Fintech, LODHA  जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 hour ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

2 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

2 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

4 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

4 hours ago

बड़ी खबरें