होम / बिजनेस / बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, आज इन शेयरों में दिख रहे कमाई के मजबूत संकेत

बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, आज इन शेयरों में दिख रहे कमाई के मजबूत संकेत

बुधवार को BSE सेंसेक्स 633.29 अंक बढ़कर 76,704.13 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 196.65 अंक की बढ़त के साथ 23,777.80 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का माहौल बना हुआ है. वैश्विक संकेतों की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. ऐसे में आज कुछ खास शेयरों में खरीदारी के मजबूत संकेत मिल रहे हैं, जो निवेशकों के लिए कमाई के अवसर पैदा कर सकते हैं.

बुधवार को शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया. 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 633.29 अंक यानी 0.83% बढ़कर 76,704.13 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 929 अंक तक उछल गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 196.65 अंक यानी 0.83% की बढ़त के साथ 23,777.80 के स्तर पर बंद हुआ. इस तेजी के पीछे वैश्विक बाजारों का सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी प्रमुख कारण रहे.

इन ब्लूचिप शेयरों ने दी बाजार को रफ्तार

सेंसेक्स में शामिल कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखने को मिली. इटर्नल, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक जैसे शेयर बढ़त में रहे. वहीं, दूसरी ओर एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

आज इन शेयरों में दिख रही है मजबूत खरीदारी

कुछ शेयरों में निवेशकों की खास दिलचस्पी देखने को मिल रही है. वैलियंट ऑर्गेनिक्स, एमएमटीसी, जेबीएम ऑटो, वारी एनर्जीज, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, कोफोर्ज और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज जैसे शेयरों ने अपना 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह संकेत देता है कि इन शेयरों में फिलहाल तेजी का रुझान बना हुआ है और आगे भी मजबूती जारी रह सकती है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे हैं गिरावट के संकेत

तकनीकी संकेतक MACD के अनुसार कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. सिप्ला, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), कोल इंडिया, स्पाइसजेट, चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, वेदांता, डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स, बाजेल प्रोजेक्ट्स, निराज इस्पात इंडस्ट्रीज़ और स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज के शेयरों में मंदी का रुझान देखा जा रहा है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में फिलहाल गिरावट जारी रह सकती है या दबाव बना रह सकता है.

इन पर भी रखें नजर
आज कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं, क्योंकि वैश्विक बाजारों में गिरावट और सख्त मौद्रिक नीति के संकेतों के बीच भारतीय बाजार पर दबाव दिख रहा है. एचडीएफसी बैंक में इसके पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से दबाव आ सकता है, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट ने उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट से बिजली लेने का समझौता कर हरित ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाया है. अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को 393 करोड़ रुपये का एयरपोर्ट प्रोजेक्ट मिला है, वहीं मणप्पुरम फाइनेंस ने बेन कैपिटल के साथ 4385 करोड़ रुपये का सौदा पूरा किया है. अल्केम लेबोरेट्रीज को उज्जैन में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए जमीन मिली है, जबकि यूनाइटेड ब्रुअरीज को उन्नाव में नई ब्रुअरी के लिए मंजूरी मिली है. नजारा टेक्नोलॉजीज ने 100.3 मिलियन डॉलर में दो गेमिंग कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है. वेदांता की 23 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक में अंतरिम डिविडेंड पर विचार होगा, जिससे शेयर में हलचल रह सकती है. इसके अलावा बेलराइज इंडस्ट्रीज ने ब्रिटेन की एक इंजीनियरिंग कंपनी के अधिग्रहण का समझौता किया है. ऐसे में आज इन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहने वाली है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

15 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

15 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

16 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

18 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

14 hours ago