होम / बिजनेस / इस फूड डिलीवरी कंपनी का मुनाफा पहुंचा नए शिखर पर, जानते हैं कितना हुआ मुनाफा
इस फूड डिलीवरी कंपनी का मुनाफा पहुंचा नए शिखर पर, जानते हैं कितना हुआ मुनाफा
कंपनी ने इस तिमाही में 40 नए स्टोरों को जोड़ा जिसके बाद उसकी कुल स्टोर संख्या 451 तक जा पहुंची है. वहीं ब्लिंकट के घाटे में भी कमी हो रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
फूड डिलीवरी कंपनी Zomato को तीसरी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है. मुनाफे की खबर का असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला, जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप 1.23 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. कंपनी को तीसरी तिमाही में 138 करोड़ का समेकित नेट मुनाफा हुआ है. कंपनी के सीईओ दीपेंदर गोयल ने आने वाले समय में और मुनाफा बढ़ने की आशा जताई है.
क्या बोले कंपनी के सीईओ?
Zomato के समेकित रेवेन्यू पर नजर डालें तो वो पिछले साल के मुकाबले 53 प्रतिशत ज्यादा है और इस साल ये आंकड़ा 3609 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. इन नतीजों के सामने आने के बाद कंपनी के सीईओ दीपेंदर गोयल ने कहा कि उन्होंने कहा कि कंपनी का सालाना मुनाफा 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ता रहेगा. उन्होंने कहा कि ग्रॉस आर्डर वैल्यू अब 25 प्रतिशत पहुंच गया है. हम आशा करते हैं कि ये 20 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ से आगे बढ़ेगी. उन्होंने ये भी कहा कि अगर हम उम्मीद से अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल करते हैं और मैंक्रों में पुनरूद्धार देखते हैं तो शायद इसमें और तेजी आएगी. उन्होंने ये भी कहा कि एबिटा अब 1000 करोड़ से ज्यादा है.
सीईओ ने प्लेटफॉर्म चार्ज को लेकर कही अहम बात
दीपेंन्दर गोयल ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में ये प्लेटफॉर्म चार्ज किस तरह का आकार लेता है. उन्होंने कहा कि हम अभी भी ये देख रहे हैं कंपनी का विकास और मार्जिन को कैसे संतुलित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि हम अपने से जुड़े हर स्टेकहोल्डर अब वो भले ही हमारे ग्राहक हों, रेस्टोरेंट भागीदार हों या डिलीवरी पार्टनर हों, उनके हितों को भी सुनिश्चित करना जारी रखेंगे.
ब्लिंकट का कम हो रहा है घाटा
Zomato के सीईओ दीपेंदर गोयल ने कहा कि ब्लिंकट का घाटा कम हो रहा है. अगर उसकी ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू को देखें तो वो सालाना आधार पर 103 प्रतिशत और हर तिमाही आधार पर 28 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है. जीओवी में ये बढ़ोतरी फेस्टिवल के दौरान ज्यादा देखने को मिली है. सीईओ ने ये भी कहा कि हमने फेस्टिवल के दौरान न्यूनतम स्टॉक आउट और पर्याप्त डिलीवरी पार्टनर की उपलब्धता के माध्यम से बेहतरीन सर्विस दी. जबकि जीओवी में बढ़ोतरी औसम ऑर्डर मूल्य के कारण हुई. इसमें इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट शामिल रहे. जोमैटो ने इस तिमाही में 40 नए स्टोर भी जोड़े जिससे उसकी कुल स्टोर संख्या 451 हो गई.
ये भी पढ़ें: अब फोल्ड होने वाले फोन को लेकर काम कर रही है दुनिया की ये नामी कंपनी
टैग्स