✕

होम / बिजनेस / भारत के इन आठ क्षेत्रों के उत्‍पादन में हुआ इजाफा, पांच महीने के उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंचा 

भारत के इन आठ क्षेत्रों के उत्‍पादन में हुआ इजाफा, पांच महीने के उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंचा 

जिन आठ क्षेत्रों का उत्‍पादन 8.2 प्रतिशत पहुंचा है उनका हमारे देश की अर्थव्‍यवस्‍था में 40 प्रतिशत से ज्‍यादा योगदान है। लगभग सभी में इजाफा देखने को मिला है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की कई प्रमुख उत्‍पादन क्षेत्रों में पिछले साल के मुकाबले इस साल जून में ज्‍यादा इजाफा देखने को मिला है. वर्ष 2022 में आठ प्रमुख इंडस्‍ट्री का उत्‍पादन सूचकांक में 8.2 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. इनमें इस्पात, कोयला, सीमेंट, रिफाइनरी उत्पाद, प्राकृतिक गैस, उर्वरक और बिजली का उत्पादन जून 2023 में बढ़ गया. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं का 40.27 प्रतिशत हिस्सा शामिल है.

कोयला उत्‍पादन में हुआ इजाफा 
अगर कोयले के उत्‍पादन पर नजर डालें तो पिछले साल के मुकाबले जून 2023 में कोयला उत्‍पादन में साल दर साल 9.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई. वहीं अगर अप्रैल से जून, 2023-24 की तिमाही के दौरान इसका संचयी सूचकांक (cumulative index) पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.7 प्रतिशत बढ़ गया. वहीं अगर जून, 2023 में कच्चे तेल के उत्पादन पर नजर डालें तो उसमें 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई. सालाना आधार पर जून में प्राकृतिक गैस का उत्पादन 3.6 प्रतिशत बढ़ा. साल दर साल जून में पेट्रोलियम रिफाइनरी का उत्पादन 4.6 फीसदी बढ़ा. वहीं केन्‍द्र सरकार ने मार्च 2023 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की फाइनल ग्रोथ रेट के स्तर को  3.6 प्रतिशत से संशोधित कर 4.2 प्रतिशत कर दिया.

फर्टीलाइजर में हुआ 3.4 प्रतिशत का इजाफा 
सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि उर्वरक के उत्‍पादन में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. जून, 2023 में इस्पात उत्पादन में सालाना आधार पर 21.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई. अप्रैल से जून, 2023-24 की तिमाही के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.9 प्रतिशत बढ़ गया। जून, 2023 में सीमेंट उत्पादन में साल-दर-साल 9.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

स्‍टील, बिजली की रही ये परफॉरर्मेंस 
सरकार की ओर स्‍टील, बिजली और उत्‍पादन के आंकड़ों को भी साझा किया गया है. स्‍टील पर नजर डालें तो उसका उत्पादन जून, 2022 की तुलना में जून, 2023 में 21.9 प्रतिशत बढ़ गया. अप्रैल से जून, 2023-24 की तिमाही के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.9 प्रतिशत बढ़ गया. इसी तरह से सीमेंट उत्पादन जून, 2022 की तुलना में जून, 2023 में 9.4 प्रतिशत बढ़ गया. अप्रैल से जून, 2023-24 की तिमाही के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.2 प्रतिशत बढ़ गया. आखिरी में अगर बिजली पर नजर डालें तो बिजली उत्पादन जून, 2022 की तुलना में जून, 2023 में 3.3 प्रतिशत बढ़ गया. अप्रैल से जून, 2023-24 की तिमाही के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.0 प्रतिशत बढ़ गया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago