होम / बिजनेस / कम नहीं हो रही हैं इस विमान कंपनी की परेशानियां, अब DGCA ने शुरू की जांच

कम नहीं हो रही हैं इस विमान कंपनी की परेशानियां, अब DGCA ने शुरू की जांच

इस बार मामला बिना एटीसी अप्रूवल के उड़ान भरने का है. इससे पहले भी इस विमान कंपनी पर इसी महीने में जुर्माना लग चुका है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी एविएशन कंपनी की परेशानियां खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं. कभी यात्रियों से जुड़ी शिकायत तो अब डीजीसीए की जांच ने कंपनी को परेशानी में डाल दिया है. इंडिगो के खिलाफ इस बार जांच उसकी एक फ्लाइट के बिना एटीसी क्लियरेंस के उड़ान भरने को लेकर शुरू हुई है. ये फ्लाइट दिल्‍ली से अजरबेजान की राजधानी बांकू के लिए जजा रही थी. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, DGCA ने इंडिगो की जिस फ्लाइट को लेकर जांच शुरू की है वो फ्लाइट नंबर 6E1803 है. ये फ्लाइट 28 जनवरी को बिना जरूरी एटीसी अ्रपूवल के लिए ही उड़ान भरकर अपने सफर के लिए रवाना हो गई. इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि इंडिगो एयरबस A320 Neo (VT-IZN) के पायलट को सस्‍पेंड कर दिया गया है. एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि सस्‍पेंड करने के साथ वो इस मामले में जांच कर रही है. एयरलाइन ने ये भी कहा है कि इसमें कार्रवाई करना बेहद जरूरी है. 

आखिर क्‍या बताती है एटीसी की मंजूरी? 
दरअसल एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) वो विभाग है जिसकी अनुमति से ही सभी फ्लाइटें टेक ऑफ करती हैं और लैंड करती है. एटीसी का काम है हवाई अड्डे की फिजिकल उपलब्‍धता जांचने के साथ साथ उसकी सुरक्षा की जानकारी विमान को मुहैया कराना. एटीसी की जानकारी से ही विमानों को रूट मुहैया कराया जाता है जिससे विमानों की बीच कॉलीजन नहीं होता है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ये उल्‍लंघन ऐसे समय में हुआ है जब डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय हाल में हुई दुर्घटनाओं को लेकर कार्रवाई कर रहे हैं. 

हाल ही में कई एयरलाइन पर लगा है जुर्माना 
नागरिक उड्डयन मंत्रालय लंबे समय से विमान कंपनियों की ओर से होने वाली हीला हवाली पर सख्‍त कदम उठा रहा है. इससे पहले 17 जनवरी को डीजीसीए ने स्‍पाइसजेट के खिलाफ दिल्‍ली में कोहरे के मौसम के दौरान गैर कैट 3 अनुपालक पायलटों को रोस्‍टर करने को लेकर स्‍पाइसजेट और एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. उसी दिन इंडिगो पर ब्‍यूरो ऑफ सिविल एविएशन की ओर से 1.2 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था. 
 
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ नगर निगम से दोगुना है इस मंदिर का बजट? जानते हैं कैसे कमाता है पैसा?

Story Gallery

आधार कार्ड से बिजनेस लोन
आधार का अन्य डॉक्यूमेंट्स से लिंक होना जरूरी
इतना मिल सकता है लोन
इतने से शुरू होगी ब्याज दर
सिबिल स्कोर भी महत्वपूर्ण
ब्याज पर नहीं लगेगा टैक्स

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

7 hours ago