होम / बिजनेस / स्विच मोबिलिटी और सेल्सियस की साझेदारी, 10 वर्षों में लॉजिस्टिक्स सेक्टर को ग्रीन व्हीकल्स में बदलने का लक्ष्य

स्विच मोबिलिटी और सेल्सियस की साझेदारी, 10 वर्षों में लॉजिस्टिक्स सेक्टर को ग्रीन व्हीकल्स में बदलने का लक्ष्य

यह साझेदारी केवल व्यावसायिक नहीं, बल्कि भारत के सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन मिशन की दिशा में एक ठोस प्रयास है.

रितु राणा 11 months ago

भारत में हरित परिवहन को गति देने के लिए स्विच मोबिलिटी और सेल्सियस लॉजिस्टिक्स ने हाथ मिलाया है. दोनों कंपनियों ने देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कोल्ड चेन फ्लीट लॉन्च करने की घोषणा की है. इस साझेदारी के तहत 350 इलेक्ट्रिक रीफर ट्रक तैनात किए जाएंगे, जो देशभर के शहरों में नाशवंत वस्तुओं की अंतिम मील (लास्ट माइल) डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे.

पहले चरण में कई शहरों में चार्जिंग नेटवर्क की शुरुआत

कंपनी के अनुसार, परियोजना के पहले चरण में प्रमुख शहरों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. इसके बाद लखनऊ, चेन्नई, इंदौर और अहमदाबाद में दूसरे चरण का विस्तार होगा. अंतिम चरण में देशभर के अन्य शहरों को भी इस पहल से जोड़ा जाएगा, जिससे एक एकीकृत ग्रीन कोल्ड चेन नेटवर्क तैयार होगा.

ग्रीन मोबिलिटी और कार्बन क्रेडिट्स पर फोकस

सेल्सियस लॉजिस्टिक्स के फाउंडर और सीईओ स्वरूप बोस ने बताया कि यह पहल ग्रीन मोबिलिटी मिशन का हिस्सा है. कंपनी एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है, जहां ग्राहक कार्बन क्रेडिट्स का लाभ उठा सकेंगे. इसके माध्यम से व्यवसायिक संस्थान अपनी ESG नीतियों (Environmental, Social, Governance) को और मजबूत कर सकेंगे. कंपनी का लक्ष्य है कि अगले 5 से 10 वर्षों में लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बड़े पैमाने पर ग्रीन व्हीकल्स में परिवर्तित किया जाए.

'मेक इन इंडिया’ के तहत उत्तर प्रदेश में नया संयंत्र

स्विच मोबिलिटी के सीईओ गणेश मणि ने कहा स्विच मोबिलिटी की उपस्थिति वर्तमान में 57 देशों में है. कंपनी विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक वाहनों और वैकल्पिक ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के विकास पर काम कर रही है. अब तक 1,500 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर चल रहे हैं, जिन्होंने 200 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा की ईवी मोबिलिटी हासिल की है.

गणेश मणि ने बताया कि उसके सभी इलेक्ट्रिक वाहन भारत में ही बनाए जा रहे हैं. कंपनी जल्द ही लखनऊ में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू करने जा रही है. फिलहाल कंपनी के 17 वैश्विक संयंत्रों में से 11 भारत में स्थित हैं. कंपनी का कहना है कि यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूत करेगा और देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए स्थानीय विनिर्माण क्षमता. बढ़ाएगा.

लास्ट माइल कोल्ड डिलीवरी की चुनौती होगी आसान

स्वरूप बोस ने बताया कि भारत में अभी भी नाशवंत वस्तुओं की लास्ट माइल डिलीवरी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. कोविड-19 काल में भी यह समस्या प्रमुख रूप से सामने आई थी. दरअसल, अभी छोटे और बड़े शहरों में कोल्ड डिलीवरी इंफ्रास्ट्रक्चर अभी अपर्याप्त है. नई फ्लीट के जरिए कंपनी टियर-1 से लेकर टियर-3 शहरों तक अपनी उपस्थिति मजबूत करेगी, जिससे देश में एक विश्वसनीय कोल्ड सप्लाई चेन ईकोसिस्टम विकसित किया जा सकेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago