✕

होम / बिजनेस / देश में इतने लाख पर पहुंच गई Startup रजिस्ट्रेशन की संख्या, इस राज्य में हैं सबसे ज्यादा स्टार्टअप

देश में इतने लाख पर पहुंच गई Startup रजिस्ट्रेशन की संख्या, इस राज्य में हैं सबसे ज्यादा स्टार्टअप

देश में स्टार्टअप की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिली है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री के अनुसार देश में रजिस्टर्ड स्टार्टअप की संख्या 1.4 लाख हो गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में स्टार्टअप (Startup) की संख्या लगातार बढ़ रही है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री के अनुसार भारत में स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन की संख्या 1.4 लाख के पार पहुंच गई है. उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी रजिस्टर्ड स्टार्टअप डेटा की लिस्ट के अनुसार इसमें महाराष्ट्र टॉप पर है. तो आइए जनते हैं किस राज्य में लोग सबसे ज्यादा स्टार्टअप कर रहे हैं? 

इस राज्य में सबसे ज्यादा स्टार्टअप्स
भारत में सबसे ज्यादा स्टार्टअप की संख्या महाराष्ट्र में हैं. उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार यहां 25,044 रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं. इस सूची में दूसरे नंबर पर कर्नाटक आता है, यहां 15,019 रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं. कर्नाटक के बाद सबसे ज्यादा स्टार्टअप्स देश की राजधानी दिल्ली में हैं. यहां रजिस्टर्ड स्टार्टअप की संख्या 14,734 हैं. इसके बाद चौथे नंबर पर उत्तर-प्रदेश है, जहां स्टार्टअप की संख्या 13,299 है और पांचवे नंबर पर गुजरात है, यहां रजिस्टर्ड स्टार्टअप की संख्या 11,436 है.

स्टार्टअप को प्रमोट करने के लिए सरकार उठा रही कदम
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि सरकार स्टार्टअप को प्रमोट करने के लिए कई कदम उठा रही हैं. स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 16 जनवरी, 2016 को स्टार्टअप इंडिया पहल शुरू की थी. यह पहल देश में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया था. इसके अलावा 'स्टार्टअप इंडिया एक्शन प्लान' में "सिप्लिफिकेशन और हैंडहोल्डिंग,"फंडिंग समर्थन और प्रोत्साहन," और "उद्योग-अकादमिक साझेदारी और इन्क्यूबेशन" जैसे क्षेत्रों में फैले 19 एक्शन आइटम शामिल हैं.

स्टार्टअप्स के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'स्टार्टअप इंडिया: द वे अहेड' में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत ने भी अहम भूमिका निभाई है. सरकार ने स्टार्टअप्स की फंडिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप्स के लिए फंड ऑफ फंड्स (एफएफएस) की भी स्थापना की है. सरकार ने न केवल शुरुआती चरण, सीड स्टेज और ग्रोथ स्टेज में स्टार्टअप के लिए पूंजी उपलब्ध कराई है.

इसे भी पढ़ें-Virus के हमले से बचाएंगे सरकार के ये फ्री ऐप्स, ऐसे करें डाउनलोड

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

16 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

17 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

18 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

11 hours ago