✕

होम / बिजनेस / NSE पर निवेशकों की संख्या 11 करोड़ के करीब पहुंची, उत्तर भारत से आए सबसे ज्यादा निवेशक

NSE पर निवेशकों की संख्या 11 करोड़ के करीब पहुंची, उत्तर भारत से आए सबसे ज्यादा निवेशक

आयु के हिसाब से देखें तो कुल रजिस्टर्ड निवेशकों में 30 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों की निवेशक आधार में हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में स्टॉक मार्केट की तरफ लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है. शेयर बाजारों में लोगों का रुझान बढ़ने के बीच मार्केट में रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 11 करोड़ के करीब पहुंच गई है. अगस्त, 2024 में यह संख्या करीब 10 करोड़ और इस साल फरवरी में 9 करोड़ थी. आंकड़ों के अनुसार, नवंबर के अंत में देश के सबसे बड़े एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में रजिस्टर्ड कुल निवेशक संख्या (यूनिक पैन नंबर) 10.7 करोड़ थी.

उत्तर भारत से आए सबसे ज्यादा निवेशक

NSE पर नए निवेशकों के रजिस्ट्रेशंस में सबसे बड़ा हाथ उत्तर भारत का रहा. इस क्षेत्र से रजिस्टर्ड इनवेस्टर बेस 3.9 करोड़ है. वित्त वर्ष 2022 में पश्चिमी भारत वह क्षेत्र था, जिसने NSE पर नए रजिस्ट्रेशंस में सबसे ज्यादा योगदान दिया था. लेकिन उसके बाद से लगातार तीसरे वर्ष उत्तर भारत टॉप पर बना हुआ है.

अकेले महाराष्ट्र 16.5 प्रतिशत (1.77 करोड़) रजिस्टर्ड निवेशक है. हालांकि, मार्च 2015 में यह संख्या इसकी हिस्सेदारी 16.5 प्रतिशत से कम हो गई है. यह राज्य भर में निवेशकों के बड़े पैमाने पर वितरण का संकेत देता है. वहीं, उत्तर प्रदेश एक करोड़ ज्यादा रजिस्टर्ड निवेशकों वाला एकमात्र अन्य राज्य है. साथ ही पिछले कुछ महीनों में नए निवेशक रजिस्ट्रेशन चार्ट में सबसे आगे भी चल रहा है. 

युवाओं का बाजार की तरफ बढ़ रहा आकर्षण

इसके अलावा, युवा निवेशक भी बाजार की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. आयु के हिसाब से देखें तो कुल रजिस्टर्ड निवेशकों में 30 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों की निवेशक आधार में हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है. यह मार्च 2019 में केवल 22.6 प्रतिशत थी. आंकड़ों के मुताबिक़, मार्च 2022 के अंत में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी 22.7 प्रतिशत से बढ़कर 24 प्रतिशत होने के साथ लिंग समावेशन में लगातार सुधार हो रहा है. गोवा, चंडीगढ़ और मिजोरम में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी कुल 30 प्रतिशत से अधिक है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago