होम / बिजनेस / झारखंड के नए मुख्‍यमंत्री पर है इतने करोड़ का कर्ज? जानते हैं कितनी है इनकी नेटवर्थ 

झारखंड के नए मुख्‍यमंत्री पर है इतने करोड़ का कर्ज? जानते हैं कितनी है इनकी नेटवर्थ 

आंकड़े बता रहे हैं कि चंपई सोरेन के पास 70 हजार रुपये का कैश है जबकि पत्‍नी के पास 40000 रुपये का कैश है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

झारखंड के नए मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है. उनके साथ कांग्रेस और आरजेडी के कई मंत्रियों ने भी शपथ ली है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि झारखंड के नए मुख्‍यमंत्री कर्जदार हैं. उन पर 76 लाख रुपये का कर्ज है. जबकि उनकी संपत्ति की बात करें वो उस मामले में करोड़पति हैं. आपको बता दें कि ED की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्‍तीफा देने के बाद झारखंड में ये राजनीतिक हालात पैदा हुए हैं. 

चंपई सोरेन के साथ दो मंत्रियों ने ली शपथ 
चंपई सोरेन ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है. उनके साथ दो मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है. इनमें कांग्रेस कोटे से आलमगीर और आरजेडी कोटे से सत्‍यानंद भोक्‍ता शामिल हैं. राज्‍यपाल सीपी राधाकृष्‍णन ने 10 दिन में बहुमत साबित करने को कहा है. वहीं बहुमत साबित करने से पहले महागठबंधन के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है. सभी विधायकों को कल रात भी वहां शिफ्ट किया जा रहा था लेकिन कोहरे के कारण विमान उड़ नहीं सका, जिसके चलते उन्‍हें वापस होटल लाना पड़ा. 
 
कितनी है चंपई सोरेन की संपत्ति? 
चंपई सोरेन की संपत्ति पर नजर डालें तो वो भी करोड़पति हैं. लेकिन उन पर कर्ज भी है. 2019 के चुनाव में हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार उन पर 76 लाख रुपये का कर्ज है. जबकि उनकी संपत्ति 2.28 करोड़ रुपये है. अगर कैश की बात की जाए तो उनके पास मात्र 70 हजार रुपये का कैश है, जबकि बैंक खाते में 6019072 रुपये हैं. वहीं अगर अचल संपत्ति पर नजर डालें तो 39,52,000 रुपये की कृषि भूमि उनके पास है जबकि 4 42000 रुपये की गैर कृषि योग्‍य भूमि है. 

परिवार के पास है इतने लाख की ज्‍वैलरी
2019 में लोकसभा चुनाव के समय चंपई सोरेन ने अपनी समस्‍त संपत्ति और दूसरी जो जानकारी दी थी उसके अनुसार उनके पास 123640 लाख रुपये की ज्‍वैलरी है जबकि उनकी पत्‍नी के पास 587290 लाख रुपये की ज्‍वैलरी है. उनके दो डिपेंडेंट के पास 1 लाख रुपये की ज्‍वैलरी है. कुल मिलाकर परिवार के पास 834570 रुपये की ज्‍वैलरी है. वहीं चंपई सोरेने के पास 34 लाख रुपये से ज्‍यादा की फार्चुनर कार है जबकि उनके पास अंबेसडर और एक जीप भी है. अंबेसडर की कीमत 38000 रुपये और जीप की कीमत 45000 रुपये है. इसी तरह उनकी पत्‍नी के पास टाटा की हाइवा कार है जिसकी कीमत 33 लाख से ज्‍यादा है.उनके परिवार के पास जो कारें हैं उनकी कीमत 1 करोड़ से ज्‍यादा है. 

ये भी पढ़ें: 3 से 5 फरवरी तक नहीं हो सकेगी E-Filing, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

34 minutes ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

34 minutes ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

4 hours ago