✕

होम / बिजनेस / इस साल खूब चलने वाली है पड़ोस की किराना की दुकान, रेटिंग एजेंसियों ने की भविष्‍यवाणी

इस साल खूब चलने वाली है पड़ोस की किराना की दुकान, रेटिंग एजेंसियों ने की भविष्‍यवाणी

रिपोर्ट कहती है कि पर्सनल केयर में 6 से 7% और होम केयर में 8 से 9 % ग्रोथ होने की संभावना है. क्रिसिल निदेशक का कहना है कि FMCG कंपनियां अधिग्रहण के अवसरों पर नजर बनाए हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किराना दुकानदारों की सबसे बड़ी समस्‍या यही होती है कि कारोबार नहीं आ रहा है. क्‍या आपके पास के किराने वाले भी कुछ ऐसा ही कहते हैं, अगर हां तो जान लीजिए कि इस बार पड़ोस की किराना दुकान में अच्‍छा कारोबार रहने वाला है. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने इस बार अनुमान जताया है कि आगे का साल किराना कारोबार वालों के लिए बेहतर रहने वाला है. क्‍योंकि शहरी इलाकों में जहां डिमांग स्थिर दिख रही है वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों इलाकों में खपत बढ़ने वाली है. 

कितनी रह सकती है ग्रोथ? 
क्रिसिल के अनुमान के मुताबिक इस साल FMCG सेक्‍टर की ग्रोथ रेट 7 से 9 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि पिछले साल ये ग्रोथ रेट 5 से 7 प्रतिशत रही थी. रिपोर्ट ये भी कह रही है कि खाद्य और पेय पदार्थों से जुड़े कच्‍चे माल के दामों में इजाफा होने के कारण इनकी ग्रोथ सिंगल डिजिट में रहने का अनुमान है. वहीं पर्सनल केयर, होम केयर सेक्‍टर के लिए कच्‍चे माल की कीमत स्थिर रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: 1 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप पार करने वाली कंपनियों ने लगाया शतक, पिछले साल थी इतनी

क्‍या कह रहे हैं क्रिसिल रेटिंग के निदेशक? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसिल रेटिंग के निदेशक रवीन्‍द्र वर्मा ने कहा कि प्रोडक्‍ट सेग्‍मेंट और फर्मों के लिए रेवेन्‍यू ग्रोथ अलग-अलग होगी. उन्‍होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर होती मांग के कारण ग्रोथ 8 से 9 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इसी तरह से पर्सनल केयर में 6 से 7 प्रतिशत और होम केयर में 8 से 9 प्रतिशत ग्रोथ होने की संभावना है. क्रिसिल निदेशक का कहना है कि एफएमसीजी कंपनियां अधिग्रहण के अवसरों पर नजर बनाए हुए हैं जिससे प्रोडक्‍ट की रेंज बढ़ने की संभावना है. 

पिछले साल कम रही थी मांग 
रिपोर्ट ये भी कह रही है कि पिछले साल ग्रामीण क्षेत्रों में मांग के धीमा रहने के कारण  एफएमसीजी सेक्‍टर की ग्रोथ कम रही थी. पिछले वित्तिय वर्ष में ग्रोथ रेट 5 से 7 प्रतिशत रही थी. जबकि इस बार इस ग्रोथ रेट के 8 से 9 प्रतिशत रहने के आसार हैं. इस साल मानसून के औसत से अच्छे रहने की संभावना के कारण एफएमसीजी सेक्टर्स को डिमांड में रिकवरी आने की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.