होम / बिजनेस / BW D2C Summit : BW जल्दी ही करेगा D2C फेस्टिवल का आयोजन : डॉ.अनुराग बत्रा
BW D2C Summit : BW जल्दी ही करेगा D2C फेस्टिवल का आयोजन : डॉ.अनुराग बत्रा
डॉ.अनुराग बत्रा ने कहा कि सरकार की ओर से उठाए गए कई कदमों ने इस बाजार के लिए अच्छी स्थितियां पैदा की हैं , जिसमें ODOP और UPI जैसी सुविधाएं हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
BW D2C Summit में BW बिजनेस वर्ल्ड के चेयरमैन & एडिटर इन चीफ और समाचार4मीडिया के संस्थापक डॉ.अनुराग बत्रा ने कहा कि आज D2C से जुड़े कई ब्रैंड बहुत अच्छा कर रहे हैं. आज भारत में इसका बाजार तेजी से ग्रो कर रहा है. उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात ये है कि ये ब्रैंड्स अपने से जुड़े ब्रैंड्स की कॉपी नहीं कर रहे हैं बल्कि वैल्यू क्रिएशन का काम कर रहे हैं. वो सही जगह पैसा स्पेंट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम D2C फेस्टिवल का आयोजन कर रहे हैं, मैं आप सभी को उसमें आमंत्रित करता हूं.
D2C ब्रैंड्स ने बेहतर करके दिखाया है
डॉ.अनुराग बत्रा ने कहा कि कोविड के बाद पहला मौका है जब हम D2C का ये इवेंट कर रहे हैं, आप भले ही टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर हों या लॉजिस्टिक प्रोवाइडर हों, या आप D2C से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटिंग कारोबार से हों, आप किसी भी तरह से D2C से जुड़े हों , 2 सालों में इन ब्रैंड्स ने बहुत अच्छा किया है. जिन बिजनेस हाउस ने पांच साल पहले शुरु किया था उनमें से कई आज 100 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुके हैं, आज के नए एंटरप्रिनियोर के लिए D2C (डॉयरेक्ट टू कंज्यूमर) एक नया टूल बनकर सामने आया है उनमें से कई लोग आज यहां भी मौजूद हैं.
कॉपी करने की बजाए अपना वैल्यू एडिशन कर रहे हैं ब्रैंड्स
डॉ.अनुराग बत्रा ने कहा मैं कुछ समय पहले एक शख्स से मिला जो एक ओरल केयर से जुड़े ब्रैंड से जुड़े थे. D2C ब्रैंडस इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और उसके इकोसिस्टम से जुड़ा हुआ है, जिनके हमारी स्वास्थ्य को कई फायदे हैं. आज D2C ब्रैंडस की वैल्यू 100 करोड़ नहीं बल्कि उससे भी कई ज्यादा बन रही है. अब भले ही अपैरल, एफएमसीजी हो, या दूसरी इंडस्ट्री हो, सब लोग बेहतर कर रहे हैं. आज 1200 D2C स्टार्टअप हैं, जबकि दो महीने पहले ये 800 स्टार्टअप थे. मेरे मित्र में हैं मिस्टर कोहली, वो किसी भी ब्रैंड्स को ऑफलाइन जाने में मदद करते हैं. मिस्टर कोहली लोगों को फिजिकली जाने में मदद करते हैं.
हम D2C फेस्टिवल का कर रहे हैं आयोजन
डॉ.अनुराग बत्रा ने कहा कि हम जल्द ही D2C फेस्टिवल आयोजित कर रहे हैं. जो कि एयरोसिटी में होने जा रहा है. हम उसमें सभी डीटूसी ब्रैंड्स को इनवाइट कर रहे हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि बहुत अच्छा होने जा रहा है. इस बार की हमारी मैग्जीन है उसका इश्यू डीटूसी पर है. BW मार्केटिंग वर्ल्ड 40 अंडर 40 लॉन्च कर रहे हैं. कई ऐसे यंग एंटरप्रिनियोर हैं जो पिछले लंबे समय से बहुत अच्छा कर रहे है. हम इस कांफ्रेंस को 2 साल के कारोना के बाद इस बार कर रहे हैं. D2C स्टार्टअप की फंडिंग लगातार सुधर रही है पिछले साल से 40 बिलियन डॉलर तक गई थी लेकिन इस बार ये 100 बिलियन डॉलर तक पहुंची है. मैं यहां देश में एफडीआई फंडिंग की बात नहीं कर रहा हूं.
D2C के लिए सुधर रही हैं परिस्थितियां
डॉ. बत्रा ने कहा कि भारत लगातार बेहतर हो रहा है, इसके लिए भारत ने किसी की मदद नहीं ली है बल्कि ये हमारी डोमेस्टिक मार्केटिंग, एस्पिरेशनल इकोनॉमी और डोमेस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर है. सरकार के द्वारा पैदा की गई डिजिटल मार्केटिंग, UPI और ODOP ने भी बड़ी भूमिका निभाई है. जब आप इन सभी चीजों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको तीन कदम उठाने चाहिए. स्टार्टअप के लिए गवर्नेंस, पार्क ऑफ द प्रोफेटेबिलिटी पर ध्यान देना जरूरी है और तीसरा है ब्रैंड बिल्डिंग हमें उसमें निवेश करना है. हमारे D2C ब्रैंड में आइए अपने प्रोडक्ट को शो किजिए, इसलिए मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि आप अपने ब्रैंड के साथ बहुत अच्छा करेंगे क्योंकि यही ब्रैंड देश की जीडीपी में बड़ा योगदान देने वाले हैं.
टैग्स