होम / बिजनेस / कल बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, आज क्या रहेंगे आसार, जानिए कहां होगा प्रॉफिट?

कल बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, आज क्या रहेंगे आसार, जानिए कहां होगा प्रॉफिट?

सेंसेक्स 566.63 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 76,404.99 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 130.70 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 23,155.35 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी 22 जनवरी को भारी-उठापटक बाद बढ़त के साथ बंद हुए. बाजार कल टेक्नोलॉजी से शेयरों की मजबूती के दम पर सात महीने के निचले स्तर से उबरता दिखा. हालांकि, ब्रॉडर मार्केट के इंडेक्स काफी पिछड़ गए. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 566 अंक (0.75 फीसदी) बढ़कर 76,404 पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 130 अंक (0.57 फीसदी) बढ़कर 23,155 पर बंद हुआ. कल मार्केट ब्रेड्थ कमजोर रही. 22 जनवरी को 1,110 शेयरों में तेजी रही. 2,677 में गिरावट देखने को मिली. वहीं, 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

निफ्टी पर विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा शीर्ष गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे. जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 प्रतिशत नीचे लुढ़क गये. सेक्टोरल फ्रंट पर, निफ्टी आईटी इंडेक्स 2 प्रतिशत बढ़ा. जबकि फार्मा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़े. दूसरी ओर, रियल्टी इंडेक्स 4.5 प्रतिशत गिरा. जबकि मीडिया, मेटल, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, पीएसयू बैंक इंडेक्सेस 0.5-1.5 प्रतिशत तक गिरे.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Bombay Burmah Trading Corporation, Elgi Equipments, Bajaj Holdings & Investments, MCX India, Avanti Feeds, Five-Star Business Finance और Wipro शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Kaynes Technology, Netweb Technologies, Elecon Engineering, India Cements, Akums Drugs & Pharmaceuticals, Century Textiles और IndiaMART InterMESH के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 23 जनवरी 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Hindustan Unilever Ltd., PERSISTENT SYSTEMS, BPCL, LAURUS LABS, Telecom stocks, GRAVITA INDIA, Sanofi India Ltd, Pidilite Industries, Sammaan Capital, Bharti Airtel, Housing And Urban Development Corp Ltd, Shiva Cement जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

1 hour ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

1 hour ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

17 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

1 hour ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

1 hour ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

17 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

19 hours ago