✕

होम / बिजनेस / लगातार दो दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए आज किन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत?

लगातार दो दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए आज किन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत?

गुरुवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए, BSE सेंसेक्स 115.39 अंक चढ़कर 76,520.38 अंक पर पहुंचा था. वहीं, NSE निफ्टी 50 अंक की तेजी के साथ 23,205.35 पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 115 अंक चढ़ा था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)  के निफ्टी में 50 अंकों की तेजी देखने को मिली थी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में निवेशकों ने चुनिंदा सेगमेंट्स को लेकर भरोसा दिखाया था. हालांकि, बैंकों के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा था. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (IT), कंज्‍यूमर ड्यूरेबल और मेटल शेयरों में खरीदारी आने से यह तेजी आई थी. कल का बीएसई सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत बढ़कर 76,520.38 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान एक समय यह 338.55 अंक चढ़कर 76,743.54 के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था. वहीं, एनएसई का निफ्टी 0.22 प्रतिशत बढ़कर 23,205.35 पर बंद हुआ था. तो आइए जानते हैं आज यानी 24 जनवरी, 2025 को आप किन शेयरों पर दांव लगा सकते हैं?

इन शेयरों में आ सकती है तेजी
गुरुवार को अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयरों में प्रमुख रूप से तेजी देखने को मिली थी. वहीं, एक्सपर्ट्स के अनुसार आज जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Go Digit General Insurance, Coforge, Zensar Technologies, Persistent System, KEI Industries, Amber Enterprises और UltraTech Cement शामिल हैं. इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जोकि इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
इसके विपरीत कल कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और एक्सिस बैंक में गिरावट दर्ज की गई थी. ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज एमएसीडी (MACD) ने Vardhman Textiles, Ramkrishna Forgings, Inox Wind, Alembic Pharmaceuticals, Au Small Finance Bank, EIH और PNB Housing के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है, BW हिन्ही आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है, यह खबर केवल आपकी जानकारी के लिखी गई है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी विशेषज्ञ परामर्श जरूर कर लें)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

6 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

9 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

10 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

6 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

10 hours ago