✕

होम / बिजनेस / भारतीय वायुसेना होगी अब और ताकतवर, ₹10,000 करोड़ के I-STAR एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी

भारतीय वायुसेना होगी अब और ताकतवर, ₹10,000 करोड़ के I-STAR एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी

भारतीय वायुसेना द्वारा I-STAR जैसे हाई-टेक जासूसी विमानों की खरीद न सिर्फ उसकी तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाएगी, बल्कि देश की रणनीतिक स्थिति को भी मजबूत करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय वायुसेना (IAF) की ताकत जल्द ही और बढ़ने वाली है. सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये की लागत से हाई-टेक जासूसी विमान खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया है. इन एयरक्राफ्ट्स के जरिए वायुसेना को रियल-टाइम इंटेलिजेंस और सटीक स्ट्राइक की नई क्षमता मिलेगी.

I-STAR प्रोजेक्ट: क्या है योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार I-STAR (Intelligence, Surveillance, Target Acquisition and Reconnaissance) नाम के हाई-एंड सर्विलांस एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी में है. इस सिस्टम के तहत तीन एडवांस एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे, जो संभवतः बोइंग या बॉम्बार्डियर जैसी कंपनियों से लिए जाएंगे. इन विमानों में DRDO के सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (CABS) द्वारा विकसित स्वदेशी सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगाए जाएंगे.

तेज और सटीक निगरानी क्षमता

I-STAR सिस्टम में लगे सेंसर मल्टी-स्पेक्ट्रल सर्विलांस में सक्षम होंगे. ये सिस्टम दिन-रात और जटिल इलाकों में भी दुश्मन के टारगेट्स को पहचानने और ट्रैक करने में सक्षम होंगे. स्वदेशी तकनीक पहले से टेस्टेड है, जिससे इसका एकीकरण तेज़ी से किया जा सकेगा.

स्ट्रैटेजिक बढ़त देगा यह सिस्टम

इन विमानों की मदद से भारतीय वायुसेना दुश्मन के कमांड पोस्ट, मोबाइल एयर डिफेंस सिस्टम और रडार जैसे अहम लक्ष्यों पर बिना एयरस्पेस में प्रवेश किए ही सटीक हमले कर सकेगी. यह सिस्टम हाई एल्टीट्यूड से ऑपरेट करेगा और लंबी दूरी से ही मिशन को अंजाम देगा.

रियल-टाइम इंटेलिजेंस और तेज़ रिएक्शन

I-STAR से वॉर जोन की रियल-टाइम तस्वीर मिलेगी, जिससे सेना तुरंत रणनीतिक निर्णय ले सकेगी. इससे भारत उन गिने-चुने देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जिनके पास इतनी एडवांस एयर-टू-ग्राउंड सर्विलांस और स्ट्राइक कोऑर्डिनेशन की क्षमता है. अभी तक यह क्षमता अमेरिका, ब्रिटेन और इज़रायल के पास ही है. अधिकारियों के अनुसार, यह सिस्टम भारत की रक्षा तैयारियों और डिटरेंस कैपेबिलिटी को मजबूती देगा. सीमाओं पर तनाव या छोटे स्तर के संघर्षों में भी सेना तुरंत और प्रभावी जवाब देने में सक्षम होगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago


बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

18 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

47 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 day ago