✕

होम / बिजनेस / पारंपरिक रिटेल चैनलों की बिक्री में सेंध लगा रही क्विक कॉमर्स की बढ़त : रिपोर्ट

पारंपरिक रिटेल चैनलों की बिक्री में सेंध लगा रही क्विक कॉमर्स की बढ़त : रिपोर्ट

Kearney की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अधिकांश बिक्री अन्य चैनलों की कीमत पर होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्विक कॉमर्स (Quick Commerce) के माध्यम से होने वाली कुल बिक्री का केवल छह से आठ प्रतिशत ही अतिरिक्त (इनक्रिमेंटल) है, ऐसे में यह तेज डिलीवरी मॉडल पारंपरिक रिटेल के बाजार में सेंध लगा रहा है. Kearney की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अधिकांश बिक्री अन्य चैनलों, खासकर मॉडर्न ट्रेड और ई-कॉमर्स की कीमत पर होती है, इसके बाद जनरल ट्रेड आउटलेट्स आते हैं.

बाजार कीमतों की तुलना से पता चला कि मॉडर्न ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं को लगातार सबसे बड़ी छूट (13 से 18 प्रतिशत के दायरे में) प्रदान करते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि क्विक कॉमर्स में यह छूट केवल छह से नौ प्रतिशत के बीच है, जबकि जनरल ट्रेड में यह दो से पांच प्रतिशत के बीच रहती है.

क्विक कॉमर्स के आगमन से पहले, केवल 33 प्रतिशत नियमित उपयोगकर्ता अपनी दैनिक खरीदारी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को प्राथमिकता देते थे. हालांकि, इसके बढ़ते प्रभाव के साथ, यह आंकड़ा 87 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो डिजिटल-फर्स्ट खरीदारी की ओर उपभोक्ताओं के बड़े बदलाव को दर्शाता है. रिपोर्ट में इसका श्रेय क्विक कॉमर्स मॉडल द्वारा दी जाने वाली सुविधा और त्वरित संतुष्टि को दिया गया है.

जहां उपभोक्ताओं का झुकाव क्विक कॉमर्स की ओर स्पष्ट रूप से दिख रहा है, वहीं श्रेणियों के बीच अभी भी असंगतता बनी हुई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रारंभिक वृद्धि चरण में खाद्य श्रेणियों ने सबसे अधिक स्थानांतरण देखा, जिसमें दैनिक उपयोग की वस्तुएं (स्टेपल्स) प्रमुख रहीं. हालांकि, ताजे उत्पादों (फल और सब्ज़ियाँ) में यह बदलाव कम रहा, जिससे संकेत मिलता है कि उपभोक्ता अब भी बिना पैकिंग वाले सामान को स्वयं चुनना पसंद करते हैं.

कुछ श्रेणियों में क्विक कॉमर्स प्रीमियम उत्पादों को बढ़ावा देने वाला भी बनकर उभरा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि गिफ्टिंग, पर्सनल केयर और घरेलू जरूरतों जैसे सेगमेंट्स में प्रीमियम उत्पादों की ओर सबसे अधिक बदलाव देखा गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

49 minutes ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

56 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 hour ago