✕

होम / बिजनेस / सरकार कर रही देसी कंसल्टेंसी कंपनी बनाने की तैयारी, विदेशी फर्मों को मिलेगी टक्कर

सरकार कर रही देसी कंसल्टेंसी कंपनी बनाने की तैयारी, विदेशी फर्मों को मिलेगी टक्कर

सरकार की यह पहल भारत में परामर्श सेवाओं की आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भागीदारी की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार विदेशी परामर्श कंपनियों की निर्भरता कम करने के लिए एक स्वदेशी परामर्श एवं ऑडिट कंपनी स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. यह देसी कंपनी भविष्य में PwC, Deloitte, EY और KPMG जैसी चार वैश्विक कंपनियों को प्रतिस्पर्धा देने की क्षमता रखेगी. आइए सरकार की इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

उच्चस्तरीय समिति कर रही है रूपरेखा तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कंपनी मामलों के मंत्रालय की सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है. यह समिति देसी परामर्श कंपनी बनाने के लिए आवश्यक नीतियों और ढांचागत पहलुओं पर विचार कर रही है और जरूरत पड़ने पर नीतिगत सुझाव भी देगी. इस योजना को लेकर पहली महत्वपूर्ण बैठक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार शक्तिकांत दास ने की. इसमें आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ, वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराज, राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव और दीप्ति गौर मुखर्जी सहित शीर्ष अधिकारी शामिल हुए.

भारतीय कंपनी का वैश्विक खाका पेश

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने एक भारतीय वैश्विक परामर्श कंपनी की रूपरेखा प्रस्तुत की. इस बैठक से पहले भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) ने भी इस विषय पर मंत्रालय को अपनी सलाह दी थी.

विदेशी फर्मों पर निर्भरता होगी कम

वर्तमान में Deloitte, PwC, EY और KPMG को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से बड़े परामर्श कार्य मिलते हैं. अब सरकार चाहती है कि देश में ही एक ऐसी स्थानीय कंपनी विकसित हो, जो इन कार्यों को कर सके और विदेशी फर्मों पर निर्भरता कम हो.

ICAI को सौंपी गई थी जिम्मेदारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जून 2023 में ICAI को एक देसी कंपनी खड़ी करने की जिम्मेदारी चुनौती के रूप में लेने को कहा था. उन्होंने सवाल उठाया था कि भारत के लाखों योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बावजूद, वे केवल विदेशी कंपनियों में ही लीडर और पार्टनर क्यों बनते हैं?  उन्होंने कहा था “अगर पार्टनर ही बनना है, तो अपनी कंपनी में बनो, न कि विदेशी फर्मों में.”

नियामकीय अड़चनों को हटाना होगा

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में बड़ी देसी फर्मों की स्थापना नियामकीय अड़चनों के चलते बाधित हो रही है. चार्टर्ड अकाउंटेंट अधिनियम के मौजूदा प्रावधानों के तहत CAs के अलावा किसी अन्य के साथ राजस्व या मुनाफा साझा करने की अनुमति नहीं है, जिससे संयुक्त उद्यम या साझेदारी सीमित हो जाती है.

ग्रांट थॉर्नटन और BDO जैसे विकल्प भी मौजूद

भारत में पहले से ग्रांट थॉर्नटन इंडिया और BDO इंडिया जैसी कंपनियाँ मौजूद हैं, जो परामर्श क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. लेकिन सरकार की योजना है कि एक सरकारी या समर्थित देसी दिग्गज को स्थापित किया जाए, जो अंतरराष्ट्रीय ठेकों के लिए भी प्रतिस्पर्धा कर सके.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago


बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

17 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

47 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 day ago