✕

होम / बिजनेस / बजट में सरकार उठा सकती है ऐसा कदम जो बढ़ा सकती है आपकी सेविंग, जानते हैं क्‍या है प्‍लान?

बजट में सरकार उठा सकती है ऐसा कदम जो बढ़ा सकती है आपकी सेविंग, जानते हैं क्‍या है प्‍लान?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग 15 लाख रुपये से ऊपर कमाते हैं उन्‍हें सरकार राहत देने की योजना बना रही है. हालांकि राहत कितनी दी जाएगी इस बारे में अभी तक कुछ नहीं पता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दरअसल आंकड़े बता रहे हैं कि एक ओर जहां देश की विकास दर 2023 24 में 8.2 प्रतिशत है वहीं खपत दर आधी है. ऐसे में सरकार इसको बढ़ाना चाहती है. 
केन्‍द्र सरकार जुलाई में पूर्ण बजट पेश करने की तैयारी कर रही है. लोकसभा चुनावी नतीजों के बाद अब माना जा रहा है कि सरकार इस बार कुछ ऐसा कदम उठा सकती है जिससे आपकी बचत हो और आपकी खर्च करने की शक्ति में इजाफा हो. सरकार देश में खपत को बढ़ाने के लिए पर्सनल टैक्‍स में कमी कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो आम लोगों को राहत तो मिलेगी ही साथ बाजार में खपत बढ़ने की उम्‍मीद जताई जा रही है. 

पर्सनल टैक्‍स में हो सकती है कमी
सरकार की ओर से पहला पूर्ण बजट जुलाई में पेश किया जाना है. ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार उस बजट के दौरान इसका ऐलान कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार देश में खपत बढ़ाने के लिए ये कदम उठा सकती है. लोकसभा चुनावों में बहुमत हासिल न कर पाने के बाद हुए एक पोस्‍ट पोल सर्वे में ये बात सामने आई है कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और घटती आय से काफी परेशान है. जानकारों का कहना है कि एक ओर देश की अर्थव्‍यवस्‍था जहां 8.2 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर देश में खपत की दर भी काफी कम बनी हुई है. हालांकि पीएम मोदी सरकार बनने के बाद ये कह चुके हैं कि एनडीए गठबंधन में बनी उनकी ये सरकार मध्‍यम वर्ग की बचत बढ़ाने और उनके जीवन में गुणवत्‍ता सुधारने पर काम करेगा. 

ये भी पढ़ें: जुलाई में देश की वित्‍त मंत्री बनाने जा रही हैं ये रिकॉर्ड, जानते हैं किसको करेंगी पीछे?

पर्सनल टैक्‍स से बढ़ेगी आय 
पर्सनल टैक्‍स में कमी करने पर माना जा रहा है कि इससे खपत में इजाफा हो सकता है. यही नहीं इससे आम आदमी की बचत में भी इजाफा होने की उम्‍मीद है. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि बजट की पूरी प्रक्रिया के गोपनीय होने के कारण इसकी पहचान को सामने नहीं लाया जा रहा है. वित्‍त मंत्रालय ने भी इसे लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब नहीं दिया है. 

कितना कमाने वालों को मिल सकती है राहत 
सबसे बड़ा सवाल ये भी है कि आखिर सरकार कितनी राहत देने की योजना बना रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग 15 लाख रुपये से ऊपर कमाते हैं उन्‍हें सरकार राहत देने की योजना बना रही है. हालांकि राहत कितनी दी जाएगी इस बारे में अभी तक कुछ नहीं पता है. रिपोर्ट ये भी कह रही है कि सरकार की ओर से 2000 में जो योजना शुरू की गई थी जिसके तहत 1.5 मिलियन तक की वार्षिक आय पर 5-20 प्रतिशत कर लगाया जाता है, जबकि 1.5 मिलियन से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत कर लगाया जाता है. जबकि सरकार की दूसरी योजना के अनुसार, जब किसी व्‍यक्ति की आय 3 लाख रुपये से बढ़कर 15 लाख रुपये तक हो जाती है तो पर्सनल टैक्‍स की दर 6 प्रतिशत तक हो जाती है. यही नहीं सरकार 10 लाख रुपये की आय तक व्‍यक्तिगत कर की दर कम करने पर विचार कर रही है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

10 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

15 hours ago