✕

होम / बिजनेस / दुनिया के सबसे ऊंचे वॉर जोन पर लगा पहला 5G मोबाइल टॉवर, Jio और भारतीय सेना मिलकर किया ये काम

दुनिया के सबसे ऊंचे वॉर जोन पर लगा पहला 5G मोबाइल टॉवर, Jio और भारतीय सेना मिलकर किया ये काम

मुकेश अंबानी की Reliance Jio ने सेना दिवस से एक दिन पहले मकर संक्राति के अवसर पर सैनिकों को 5G नेटवर्क का तोहफा दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए देश के हर कोने तक 5G नेटवर्क पहुंचने पर काम कर रही है. इसी कड़ी में अब जियो ने दुनिया के सबसे ऊंचे वॉर जोन में भी अपनी 5G सर्विस शुरु कर दी है. सेना दिवस से एक दिन पहले यानी मकर संक्रांति के दिन सियाचिन ग्लेशियर में 5G मोबाइल टॉवर लगाया गया, अब वहां तैनात सैनिक भी 5G कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकेंगे.

भारतीय सेना ने एक्स पर पोस्ट की जानकारी
भारतीय सेना के एक ऑफिशियल एक्स हैंडल फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स’ (@firefurycorps) से एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी गई है. पोस्ट में बताया गया है कि जियो टेलीकॉम और भारतीय सेना ने मिलकर दुनिया के सबसे ऊंचे वॉर जोन सियाचिन ग्लेशियर पर पहला 5G मोबाइल टॉवर इंस्टॉल कर दिया है. बता दें, 15 जनवरी को सेना दिवस है इससे ठीक पहले सियाचिन ग्लेशियर पर 4G और 5G सर्विस शुरु कर जियो ने सेना को बढ़िया तोहफा दिया है.

स्वदेशी फुल-स्टैक 5G टेक्नोलॉजी का किया इस्तेमाल
इतनी ऊंचाई पर टावर लगाना काफी मुश्किल होता है. जियो ने अपनी स्वदेशी फुल-स्टैक 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया. ये 5जी टावर उत्तरी ग्लेशियर पर इंस्टॉल किया गया है. इस एरिया में टेपंरेचर 50°C से गिर जाता है. यहां पर ठंडी हवाएं और बर्फीले तूफान आते रहते हैं. बता दें, जियो देश का पहला ऑपरेटर बन गया है, जिसने सियाचिन ग्वलेशियर पर अपना पहला 5जी टावर इंस्टॉल किया है. 

JioFiber और JioAirFiber में यूट्यूब सब्सक्रिप्शन
इसके अलावा जियो यूजर्स के लिए एक और खुशखबरी है. अब Reliance Jio अपने यूजर्स को फ्री यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी देने वाली है. ये सब्सक्रिप्शन दो साल की वैलिडिटी का होगा. जियो ने फ्री यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन देने का एलान कर दिया है. हालांकि इसका फायदा सलेक्टेड JioFiber और Jio AirFiber यूजर्स को मिलेगा. कंपनी के 888 रुपये, 1,499 रुपये, 2,499 रुपये, 3,499 रुपये और 1,199 रुपये, वाले पोस्टपेड प्लान में आपको ये बेनिफिट मिलता है. इन प्लान्स में आपको फ्री में YouTube प्रीमियम ऑफर किया जाता है. इसका मतलब आप इन प्लान्स को लेकर यूट्यूब पर कोई भी कंटेंट बिना किसी ऐड और रुकावट के देख सकते हैं.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

17 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

17 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

17 hours ago