होम / बिजनेस / बदलने वाली है स्टार रेटिंग, आप पर ऐसे पड़ेगा असर

बदलने वाली है स्टार रेटिंग, आप पर ऐसे पड़ेगा असर

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) स्टार रेटिंग को जारी करती है और समय-समय पर इसमें बदलाव किया जाता है. AC के लिए नई स्टार रेटिंग इसी साल जुलाई में लागू हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदते समय आपने उस पर लिखी रेटिंग को ज़रूर देखा होगा. ये रेटिंग दर्शाती है कि आप जो प्रोडक्ट खरीद रहे हैं, वो कितना एनर्जी एफिशिएंट है यानी बिजली की कितनी बचत करेगा. 5-स्टार रेटिंग वाले प्रोडक्ट सबसे ज्यादा बिजली की बचत करते हैं, जाहिर है इससे बिजली के बिल में भी कटौती होती है. ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) इन स्टार रेटिंग को जारी करती है और समय-समय पर इसमें बदलाव किया जाता है. AC के लिए नई स्टार रेटिंग इसी साल जुलाई में लागू हो जाएगी.

बढ़ जाएगी लागत 
नई स्टार रेटिंग का मतलब है कि बाज़ार में एनर्जी एफिशिएंसी के हिसाब से AC पर नए लेबल लगेंगे. हालांकि, इस बदलाव का सीधा असर कंज्यूमर पर भी पड़ेगा, क्योंकि AC महंगे हो जाएंगे. दरअसल, नई रेटिंग लागू होने से मौजूदा स्टार रेटिंग पूरी तरह बदल जाएगी. जिस AC की स्टार रेटिंग आज 5 है, वो जुलाई में एक लेवल नीचे यानी 4 पर आ जाएगा. दूसरे शब्दों में कहें तो एसी निर्माताओं को अपनी ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए एयर फ्लो में वृद्धि, कॉपर ट्यूब का सरफेस एरिया और एफिशिएंस कंप्रेसर जैसे डिजाइन मापदंडों को बदलने की ज़रूरत होगी. इससे उनकी लागत बढ़ेगी, जिसके चलते प्रोडक्ट का प्राइज़ भी बढ़ जाएगा.

7 से 10% बढ़ेंगे दाम
अनुमान हैं कि नई एनर्जी रेटिंग लागू होने के बाद AC के दाम 7 से 10% तक बढ़ सकते हैं. इस महीने की शुरुआत में BEE ने स्पष्ट कर दिया था कि फ्रिज की स्टार रेटिंग में फिलहाल बदलाव नहीं किया जाएगा. लेकिन जब भी फ्रिज के लिए नई रेटिंग अमल में आएगी, उसके दाम भी बढ़ जाएंगे. कीमत ज़रूर बढ़ेगी, लेकिन अब जो एसी या फ्रिज आएंगे, वे बिजली की भी ज्यादा बचत करेंगे. 

5-स्टार सबसे बेस्ट
सबसे अच्छे इलेक्ट्रॉनिक आइटम को 5 स्टार रेटिंग मिलती है. सबसे कम प्रदर्शन वाले लोगों को 2 स्टार लेबल जबकि 01 स्टार का मतलब है कि दक्षता में सुधार के लिए कुछ नहीं किया गया. स्टार रेंटिंग एनर्जी एफिशिएंसी के फॉर्मूले पर आधारित होती है. AC के मामले में यह कूलिंग आउटपुट और पावर इनपुट पर तय होती है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

23 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

23 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.