✕

होम / बिजनेस / अर्थव्यवस्था ने मारी छलांग: GDP 7.4%, फॉरेक्स रिजर्व में भी इजाफा

अर्थव्यवस्था ने मारी छलांग: GDP 7.4%, फॉरेक्स रिजर्व में भी इजाफा

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में GDP 7.4% पर पहुंची, विदेशी मुद्रा भंडार 6.99 अरब डॉलर बढ़कर 692.72 अरब डॉलर हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बीता शुक्रवार एक बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आया. एक ओर जहां वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में देश की GDP ग्रोथ चार तिमाहियों के उच्चतम स्तर 7.4% पर पहुंच गई, वहीं दूसरी ओर विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

GDP में मजबूती, विकास को मिला सहारा

सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में देश की GDP ग्रोथ 7.4% रही, जो बीते चार तिमाहियों में सबसे अधिक है. यह आंकड़ा भारत की आर्थिक स्थिरता और मजबूती का संकेत देता है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताएं बनी हुई हैं.

फॉरेक्स रिजर्व में 6.99 अरब डॉलर की छलांग

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 23 मई 2025 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.99 अरब डॉलर बढ़कर 692.72 अरब डॉलर हो गया. इससे एक सप्ताह पहले, यानी 16 मई को समाप्त सप्ताह में यह भंडार 4.89 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 685.73 अरब डॉलर पर आ गया था. हालांकि सितंबर 2024 में फॉरेक्स रिजर्व रिकॉर्ड स्तर 704.88 अरब डॉलर तक पहुंच गया था, लेकिन हालिया वृद्धि इसे फिर से उस स्तर के करीब ले जा रही है.

विदेशी मुद्रा आस्तियों और गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी

RBI के मुताबिक, 23 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां 5.16 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 586.17 अरब डॉलर तक पहुंच गईं. यह वृद्धि डॉलर के मुकाबले अन्य विदेशी मुद्राओं—जैसे यूरो, पाउंड और येन—की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर होती है.

इसी अवधि में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 2.37 अरब डॉलर बढ़कर 83.58 अरब डॉलर हो गया. साथ ही, विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी 8.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 18.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया. IMF के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.40 अरब डॉलर हो गया.

आर्थिक स्थिरता और निवेश के लिए सकारात्मक संकेत

विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश की आर्थिक स्थिति और वैश्विक लेनदेन की क्षमता का महत्वपूर्ण संकेतक होता है. यह आयात भुगतान, कर्ज चुकाने और रुपए की स्थिरता बनाए रखने में मदद करता है. विशेषज्ञों के अनुसार, हालिया बढ़ोतरी से भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर और अधिक भरोसा मिलेगा और विदेशी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

2 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

2 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

33 minutes ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

3 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

2 hours ago