✕

होम / बिजनेस / विदेशी मुद्रा भंडार में जारी है गिरावट, 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, अब रह गया इतना

विदेशी मुद्रा भंडार में जारी है गिरावट, 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, अब रह गया इतना

इस गिरावट का कारण पुनर्मूल्यांकन के साथ-साथ रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए RBI द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप को माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडा घटकर करीब 6 महीने के निचले स्तर पर आ गया है. समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर घटकर 652.87 अरब डॉलर रह गया. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने यह जानकारी दी. इससे पिछले हफ्ते में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.23 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 654.85 अरब डॉलर रहा था. वहीं इसके उलट बीते सप्ताह अपना गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार बढ़ गया है. भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में $1.121 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है.

6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक एक सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.988 अरब डॉलर की गिरावट हुई है. इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 3.235 अरब डॉलर की भारी गिरावट हुई थी. इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब घट कर 652.869 अरब डॉलर रह गया है. बीते ढाई महीने में सिर्फ 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 1.51 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. उससे पहले तो, लगातार आठ सप्ताह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार कमी ही हो रही है. इसी साल 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब डॉलर पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था.

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भारी कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) में भारी कमी हुई है. इस सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में 3.047 अरब डॉलर की कमी हुई है, अब अपना एफसीए भंडार घट कर 562.576 अरब डॉलर रह गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व बढ़ा लेकिन SDR में आई कमी

बीते सप्ताह अपना गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार बढ़ गया है. रिजर्व बैंक के मुताबिक इस सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में 1.121 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर 68.056 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 35 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब यह घट कर 17.997 अरब डॉलर रह गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है. इस सप्ताह इसमें 27 मिलियन डॉलर की कमी हुई है, अब यह घट कर 4.240 अरब डॉलर का रह गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago