✕

होम / बिजनेस / विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, 7 महीने के निचले स्तर पर लुढ़का, अब रह गया इतना

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, 7 महीने के निचले स्तर पर लुढ़का, अब रह गया इतना

RBI के मुताबिक, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में 8.48 अरब डॉलर घटकर 644.39 अरब डॉलर रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले सप्ताह तगड़ी वाली गिरावट हुई है. यह लगातार तीसरा सप्ताह है, जबकि अपना फोरेक्स भंडार (Forex Reserve) घटा है. पिछले 11 सप्ताह के में 29 नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह को छोड़ दें तो विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट ही हो रही है. अब 20 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से 8.47 अरब डॉलर की भारी कमी हुई है. 

सात महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 20 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 8.478 अरब डॉलर की तगड़ी गिरावट हुई है. इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 1.9 अरब डॉलर की गिरावट हुई थी. इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब घट कर 644.391 अरब डॉलर रह गया है. बीते 11 सप्ताह में सिर्फ 29 नवंबर 24 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 1.51 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. उससे पहले तो, लगातार आठ सप्ताह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार कमी ही हो रही है. इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब डॉलर पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था.

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भारी कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) में भारी कमी हुई है. 20 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में 6.014 अरब डॉलर की कमी हुई है. अब अपना एफसीए भंडार घट कर 556.562 अरब डॉलर का रह गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व और एसडीआर भी हुआ कम 

बीते सप्ताह अपना गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार भी कम हुआ है. रिजर्व बैंक के मुताबिक 20 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार में 2.330 अरब डॉलर की कमी हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार घट कर 65.726 अरब डॉलर तक गिर गया है. वहीं रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 112 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब यह घट कर 17.885 अरब डॉलर रह गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है. इस सप्ताह इसमें 23 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब यह घट कर 4.217 अरब डॉलर का रह गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago