होम / बिजनेस / Apple से छिन सकता है मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी का ताज, जानते हैं कौन छीन रहा है?
Apple से छिन सकता है मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी का ताज, जानते हैं कौन छीन रहा है?
दरअसल 2024 में Apple के शेयरों में 4 प्रतिशत का नुकसान देखने को मिला है. जबकि माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 2 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिल रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
क्या आप जानते हैं मौजूदा समय में दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी कौन सी है. अगर आप जानते हैं तो सही, लेकिन नहीं जानते हैं तो हम आपको बता देते हैं. मौजूदा समय में दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी का नाम है Apple. लेकिन नए साल में जिस तरह से Apple के शेयरों में गिरावट आ रही है उसके बाद जानकार आशंका जता रहे हैं कि आने वाले समय में कंपनी से मोस्ट वैल्यूएबल का ताज छिन सकता है. अगर ऐसा हुआ तो ये Apple के लिए एक बड़ा झटका होगा. क्योंकि Apple नंबर वन पोजीशन पर लंबे समय से है.
आखिर कौन छीन रहा है Apple की पोजीशन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Apple की नंबर वन पोजीशन के पास जो कंपनी आ गई है उसका नाम है माइक्रोसॉफ्ट. दरअसल 2024 में Apple के शेयरों में 4 प्रतिशत का नुकसान देखने को मिल रहा है. जबकि माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 2 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिल रही है. वहीं 2023 के आंकड़ों पर नजर डालें तो Apple के शेयरों में पिछले साल 48 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी जबकि माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 57 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली थी. इसी के साथ माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में बुधवार को 1.6 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली थी जबकि Apple के शेयरों में 0.4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी, जिससे अंतर कम हो गया.
इतना है दोनों कंपनियों का बाजार मूल्य
अगर दोनों कंपनियों के बाजार मूल्य पर नजर डालें तो एप्पल की मार्केट वैल्यू 2.866 ट्रिलियन डॉलर है जबकि माइक्रोसॉफ्ट की बाजार वैल्यू 2.837 ट्रिलियन डॉलर है. वहीं अगर दोनों कंपनियों के दिसंबर के बाजार मूल्य पर नजर डालें तो 14 दिसंबर को Apple की मार्केट वैल्यू 3.081 ट्रिलियन डॉलर थी जबकि 28 नवंबर को माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट वैल्यू 2.844 ट्रिलियन डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी. Apple की बाजार वैल्यू पर असर चीन की बिक्री की कमी के कारण हुआ भी हुआ है वहां फोन की सेल में 30 प्रतिशत तक की गिरावट आई है.
ये भी पढ़ें: अब Google ने इस डिपार्टमेंट में किया layoff, इतने लोग होंगे प्रभावित
टैग्स