✕

होम / बिजनेस / देश का चालू खाता घाटा Q2 में मामूली घटकर जीडीपी के 1.2% पर पहुंचा, RBI ने दी जानकारी

देश का चालू खाता घाटा Q2 में मामूली घटकर जीडीपी के 1.2% पर पहुंचा, RBI ने दी जानकारी

वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में चालू खाता घाटा (कैड) मामूली घटकर 11.2 अरब डॉलर रहा जबकि 2023-24 की समान तिमाही में जीडीपी के 1.3 परसेंट पर था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश का चालू खाता घाटा (Current Account Deficit or CAD) वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में मामूली तौर पर घटकर 11.2 अरब डॉलर रहा. यह सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 1.2 प्रतिशत है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. CAD वित्त वर्ष 2023-24 की सितंबर तिमाही के दौरान 11.3 अरब डॉलर यानि GDP का 1.3 प्रतिशत था. चालू खाता घाटा वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही यानि अप्रैल-सितंबर के दौरान 21.4 अरब डॉलर यानि GDP का 1.2 प्रतिशत रहा. एक साल पहले इसी अवधि में यह 20.2 अरब डॉलर या GDP का 1.2 प्रतिशत था.

मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट बढ़ा

RBI के आंकड़ों के अनुसार, वस्तु व्यापार घाटा यानि मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट सितंबर 2024 तिमाही में बढ़कर 75.3 अरब डॉलर हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में 64.5 अरब डॉलर था. नेट सर्विसेज रेसिप्ट सितंबर तिमाही में बढ़कर 44.5 अरब डॉलर हो गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 39.9 अरब डॉलर थीं. कंप्यूटर सर्विसेज, बिजनेस सर्विसेज, ट्रैवल सर्विसेज और ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज जैसी प्रमुख कैटेगरीज में सर्विसेज एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर वृद्धि हुई है. 

आंकड़ों के अनुसार, इसके अलावा मुख्य रूप से विदेशों में कार्यरत भारतीयों की ओर से भेजे गए पैसे से संबंधित प्राइवेट ट्रांसफर रेसिप्ट्स जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में बढ़कर 31.9 अरब डॉलर हो गईं. एक साल पहले ये 28.1 अरब डॉलर थीं.

FDI आउटफ्लो का आंकड़ा 

FDI को लेकर RBI का कहना है कि शुद्ध विदेशी प्रत्यक्ष निवेश मद में जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में 2.2 अरब डॉलर का आउटफ्लो हुआ. एक साल पहले इसी अवधि में 0.8 अरब डॉलर की निकासी हुई थी. अप्रैल- सितंबर 2024 अवधि में देश में 4.4 अरब डॉलर का FDI आया. एक साल पहले इसका आंकड़ा 3.9 अरब डॉलर था. 

विदेशी पोर्टफोलियो निवेश के तहत शुद्ध निवेश सितंबर 2024 तिमाही में बढ़कर 19.9 अरब डॉलर हो गया. सितंबर 2023 तिमाही में यह 4.9 अरब डॉलर था. FPI (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों) ने अप्रैल-सितंबर 2024 अवधि में 20.8 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश किया, एक साल पहले यह 20.7 अरब डॉलर था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago