✕

होम / बिजनेस / देश के सबसे बड़े आईपीओ Hyundai Motor की हुई फुस्स लिस्टिंग, जानिए कितने पर हुए लिस्ट

देश के सबसे बड़े आईपीओ Hyundai Motor की हुई फुस्स लिस्टिंग, जानिए कितने पर हुए लिस्ट

बेहद विशाल आईपीओ की लिस्टिंग पर उस तरह का लिस्टिंग गेन नहीं मिल पाने का इतिहास है और आज कमोबेश वैसा ही हुंडई मोटर इंडिया की लिस्टिंग के साथ हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया की आज मंगलवार, 22 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई. साउथ कोरियाई व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग हुंडई की भारतीय यूनिट हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर बेहद सुस्त लिस्टिंग हुई. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के शेयर फ्लैट लिस्ट हुए हैं. बीएसई पर यह शेयर अपने आईपीओ प्राइस बैंड के मुकाबले 1.48% डिस्काउंट के साथ 1931 रुपये पर लिस्ट हुए. वहीं, एनएसई पर यह शेयर 1.3% डिस्काउंट के साथ 1934 रुपये पर लिस्ट हुए.

कितने पर हुई लिस्टिंग

बीएसई पर शेयर 1,931 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो ऑफर प्राइस से 1.47 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है. बाद में शेयर में कुछ सुधार हुआ और यह 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,968.80 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया. शेयर में फिर से 0.74 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,945.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई पर शेयर की शुरुआत 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,934 रुपये पर हुई. कंपनी का मार्केट कैप शुरुआती कारोबार में 1,57,807.67 करोड़ रुपये रहा.

क्या है डिटेल?

देश के सबसे बड़े इश्यू को बेहद ठंडा रिस्पॉन्स मिला था. तीन दिन में इस इश्यू को केवल 2.37 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इसमें भी रिटेल निवेशकों द्वारा बेहद कम सब्सक्राइब किया गया. बता दें कि इस आईपीओ का साइज 27,870 करोड़ रुपये है, जो कि भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा आईपीओ है. इसने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को पीछे छोड़ दिया है. हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपये तय किया गया था.

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 27,870 करोड़ रुपये के साइज वाले आईपीओ के तहत की गई 9,97,69,810 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 23,63,26,937 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) की कैटेगरी को 6.97 गुना, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 60 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया. रिटेलनिवेशकों के लिए रिजर्व कोटे को केवल 50 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया. कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले बड़े (एंकर) निवेशकों से 8,315 करोड़ रुपये जुटाए थे. कंपनी का यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 15-17 अक्टूबर तक के लिए खुला था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

12 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

7 hours ago