होम / बिजनेस / सकारात्‍मक ऊर्जा से भरा हुआ है देश…ये तीन प्रमुख वजहें हैं इसका कारण 

सकारात्‍मक ऊर्जा से भरा हुआ है देश…ये तीन प्रमुख वजहें हैं इसका कारण 

इस रिपोर्ट को 1565 लोगों से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है. इस बातचीत में सभी आयु और पेशे के लोगों को शामिल किया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

THE BHARAT LAB की ओर से Mood Of The Nation Report 2024 को जारी कर दिया गया है. रिपोर्ट बता रही है कि आने वाले साल को लेकर भारत बहुत आशावादी है. ये रिपोर्ट आशावाद के जिन कारणों के बारे में बताती है उनमें राष्ट्रीय गौरव, प्रौद्योगिकी और अर्थव्यवस्था के जबरदस्‍त आंकड़े शामिल हैं. इस रिपोर्ट को लखनऊ विश्‍वविद्यालय और विज्ञापन एजेंसी रिडिफ्यूजन ने मिलकर तैयार किया है.

क्‍या कहती है ये रिपोर्ट? 
इस रिपोर्ट को 1565 से ज्‍यादा लोगों से टेलीफोनिक इंटरव्‍यू के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें सभी उम्र, पेशे के लोगों को शामिल किया गया है. इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए 56% पुरुष और 44% महिलाएं, 31% छात्र और 69% कामकाजी पेशेवरों,  38% व्यापार मालिक और 62% से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है. उनसे 2024 को लेकर कई तरह के सवाल किए गए थे. 

क्‍या बोले भारत लैब के को-चेयर? 
द भारत लैब के को-चेयर डॉ. संदीप गोयल कहते हैं, इस  रिपोर्ट 2024 में भारत के नागरिकों के नजरिए का डॉक्‍यूमेंटेशन है, जिसमें उनकी समग्र भावना, आशावाद के स्रोत, चिंताओं के क्षेत्र, अपेक्षाएं और निगरानी शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है. 

 क्‍या बताती है ये रिपोर्ट ? 
ये रिपोर्ट बताती है कि जब लोगों से 2024 को लेकर उनका नजरिया लिया गया तो 62 प्रतिशत लोगों ने इसे लेकर पॉजिटिवनेस दिखाई जबकि 35 प्रतिशत ने इसे लेकर आशावादी नजरिया दिखाया. जबकि सिर्फ 3 प्रतिशत लोगों ने इसे लेकर निराशा दिखाई है. 85 प्रतिशत लोगों ने सकारात्‍मकता के जो प्रमुख कारण बताए हैं उनमें राष्ट्रीय गौरव+प्रौद्योगिकी+अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दे शामिल हैं. वहीं 76% भारतवासियों के लिए अच्छी करियर संभावनाएं और सकारात्मक व्यक्तिगत जीवन परिस्थितियाँ इसका प्रमुख कारण हैं. 51 लोगों का 2024 में इकोनॉमी को लेकर सकारात्‍मक नजरिया है जबकि 37 प्रतिशत का नजरिया न्‍यूट्रल है. 
 
ये भी पढ़ें : जानिए इस हफ्ते किस IPO में कर पाएंगे सब्‍सक्राइब और किसमें हुआ अलॉटमेंट?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

10 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

11 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

11 hours ago