होम / बिजनेस / बजट से पहले देश को मिली खुशखबरी, IMF ने लगाई ग्रोथ पर मुहर
बजट से पहले देश को मिली खुशखबरी, IMF ने लगाई ग्रोथ पर मुहर
IMF ने देश में लगातार बनी हुई डिमांड को लेकर जहां ग्रोथ रेट के अनुमान में इजाफा किया है वहीं आने वाले साल की ग्रोथ रेट को लेकर भी अनुमान जताया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
गुरुवार को देश का बजट पेश होने जा रहा है. लेकिन उससे पहले देश को इंटरनेशनल मोनेटरी फंड की ओर से खुशखबरी मिली है. आईएमएफ ने जहां भारत की ग्रोथ को लेकर एक बार फिर अपनी मुहर लगाई है वहीं दूसरी ओर इस बार आईएमएफ ने अपने अनुमान में भी इजाफा कर दिया है. इससे पहले आईएमएफ ने ग्रोथ रेट को 6.3 प्रतिशत बताया था लेकिन अब उसने 6.5 प्रतिशत कर दिया है.
वित्त मंत्रालय के अनुमान पर लगी मुहर
आईएमएफ ने वित्त मंत्रालय के अनुमान पर मुहर लगाते हुए चालू वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट में .40 फीसदी या 40 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. इस इजाफे के बाद ग्रोथ रेट के 6.7 प्रतिशत तक जाने की उम्मीद है. जबकि 2024-25 में इसके 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है. IMF ने इस ग्रोथ रेट को लगातार बढ़ी हुई डिमांड रेट के कारण बताया है. आईएमएफ ने अपने इस अनुमान में ये भी कहा है कि इकोनॉमी की रफ्तार आने वाले दिनों में भी तेज रहने वाली है.
चीन में प्रॉपर्टी संकट में बढ़ी चिंता
आईएमएफ के हवाले से जहां भारत के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है वहीं दूसरी ओर चीन के कारोबार को लेकर चिंता जताई गई है. IMF की ग्लोबल आउटलुक रिपोर्ट में उसके चीफ इकोनॉमिस्ट पियरे ओलीवियर ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में महंगाई लगातार कम हो रही है और दुनिया की इकोनॉमी सॉफ्ट लैंडिंग की ओर बढ़ रही है. आईएमएफ ने 2024 में इसके 3.1 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई है. हालांकि इस रिपोर्ट में कुछ चुनौतियों का भी जिक्र किया गया है जिसमें भू राजनीतिक झटकों जिसमें लाल सागर में हो रहे हमले और कमोडिटी कीमतों में इजाफा शामिल है. यही नहीं चीन के प्रॉपर्टी बाजार में छाए संकट को लेकर भी बड़ी चिंता बनी हुई है.
IMF इससे पहले भी भारत को लेकर जता चुका है सकारात्मकता
IMF इससे पहले भी भारत को लेकर सकारात्मकता दिखा चुका है. भारत को लेकर आईएमएफ का रवैया पिछले लंबे समय से सकारात्मक बना हुआ है. सबसे खास बात ये है कि आईएमएफ इससे पहले भी भारत की इसी ग्रोथ रेट को लेकर अनुमान जता चुका है.
ये भी पढ़ें: ADANI की इस कंपनी का बढ़ा मुनाफा, दर्ज किया 123 प्रतिशत इजाफा
टैग्स